सीएसए के दो छात्रो का अडानी बिल्मार लि. कम्पनी मे चयन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के सेवायोजन के निदेशक डा० विजय कुमार यादव द्वारा अवगत कराया कि विश्वविद्यालय में कैम्पस प्लेसमेन्ट लेने आयी अडानी बिल्मार लि.के श्री तेजस खडसे-एच०आर०, देवेन्द्र सिंह जनरल मैनेजर एवं अजय गुप्ता, जोनल एच०आर० द्वारा 23 छात्र/छात्राओ का ग्रुप डिस्कसन लिया गया। उसके पश्चात 08 छात्रो का पर्सनल इन्टरव्यू लिया। तत्पश्चात साक्षात्कार प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरान्त दो छात्रो का जिसमें मिस्टर विजय प्रताप सिंह एंव योगेन्दर सिंह को ग्रेजुएट एग्री ट्रेनी के पद पर 7.00 लाख पैकेज पर चयन किया गया। इसमे जाने के लिए छात्रो में अत्यधिक आकर्षण है। एडब्ल्यूएल अडानी बिल्मार लि, एग्री बिजनेस भारत की अग्रणी एफएमसीजी एवं खाद्य उत्पाद कंपनियों में से एक है। कंपनी का प्रमुख ब्रांड फॉर्चून है जो खाद्य तेल, आटा, चावल, दाल, चीनी और अन्य दैनिक उपयोग के खाद्य उत्पाद बनाती है। इसके उत्पाद भारत के करोड़ो परिवारो तक पहुँचते है।मीडिया प्रभारी डॉक्टर खलील खान ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति संजीव गुप्ता ने इस प्रतिष्ठित कम्पनी में चयनित हुए छात्रो को उनके उज्वल भविष्य की कामना व्यक्त की है। इस सम्पूर्ण प्रक्रिया को सफल बनाने में मुलायम सिंह, सरिता पाण्डेय का भी विशेष सहयोग सराहनीय रहा।
|