पुलिस उपायुक्त यातायात ने परीक्षा केन्द्र मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती लिखित परीक्षा के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया।हैलट, कार्डियोलॉजी, गोल चौराहा, नन्दलाल चौराहा, चावला चौराहा, दीप तिराहा, बर्रा चौराहा, सचान चौराहा, रमईपुर एवं नौबस्ता चौराहा सहित प्रमुख परीक्षा मार्गों का निरीक्षण कर यातायात, पार्किंग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया। परीक्षा अवधि में सुचारु एवं सुरक्षित यातायात संचालन, परीक्षा केन्द्रों के आसपास अवैध पार्किंग, अतिक्रमण एवं जाम की स्थिति रोकने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।अभ्यर्थियों के समयबद्ध आवागमन एवं आमजन की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त यातायात पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए गए।हैलट अस्पताल, कार्डियोलॉजी संस्थान एवं अन्य प्रमुख चिकित्सीय संस्थानों के आसपास एम्बुलेंस एवं आपातकालीन सेवाओं के निर्बाध संचालन पर विशेष बल दिया गया।घंटाघर, झकरकटी बस अड्डा, टाटमिल, नौबस्ता, रामादेवी एवं बड़ा चौराहा जैसे संवेदनशील यातायात स्थलों पर विशेष सतर्कता एवं प्रभावी यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए यातायात संचालन को अधिक प्रभावी, व्यवस्थित एवं निर्बाध बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
|