पुलिस भर्ती में आए हुए परीक्षार्थियों को अध्यक्ष कुलदीप निषाद ने भोजन एवं ठहरने की निशुल्क व्यवस्था कराई
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l इन दिनों शहर के कुलदीप निषाद अध्यक्ष नगर पालिका परिषद हमीरपुर चर्चा का विषय बने हुए हैं जिन्होंने जनपद में पुलिस भर्ती परीक्षा देने आए हजारों छात्र-छात्राओं को ठहरने एवं भोजन आदि की भारी समस्या को देखते हुए उनके ठहरने का पूरा इंतजाम करने के साथ निशुल्क भोजन की व्यवस्था नगर पालिका के अंबेडकर पार्क में कराई है। जहां पर सभी परीक्षार्थी निशुल्क ताजा भोजन प्राप्त कर रहे हैं तीन दिवसीय पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन 8 जून से 10 जून तक किया गया है नगर के श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज व राजकीय इंटर कॉलेज सहित अन्य स्थानों में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जनपद में दूर दराज से आए बेरोजगार युवकों के सामने रात में रूकने एवं भोजन आदि की समस्या को देखते हुए भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद ने उनका दुख दर्द समझा और उनके ठहरने एवं भोजन आदि की व्यवस्था कराई उनके इस पुनीत कार्य की सभी के द्वारा सराहना की जा रही है। नगर पालिका अध्यक्ष के साथ सभी सभासद भी कंधे से कंधा मिलाकर इस कार्य में उनका पूरा सहयोग कर रहे हैं।