व्यापारी द्वारा सड़क किनारे बालू, गिट्टी ,मोरम डालने से आवागमन बाधित
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l कस्बा कुरारा में हाइवे किनारे बिल्डिंग मैटेरियल व्यापारी द्वारा सड़क किनारे बालू मौरम गिट्टी डाल देने से आवागमन बाधित हो रहा है। तथा जलभराव की समस्या बनती जा रही है। तथा वाहन निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कस्बा कुरारा में कृषि उत्पादन मंडी समिति के आगे व मनकी तिराहे केसमीप बिल्डिंग मैटेरियल व्यापारियों द्वारा आधी सड़क में बालू मोरम डाल रखी है। जिससे हाइवे से निकलने वाले वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस अतिक्रमण के चलते आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है।कस्बा निवासी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि सड़क किनारे तथा आधी सड़क में डंप की गई मौरम से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कस्बा वासियों ने इस अवैध बालू भंडारण को हटाए जाने की मांग नगर पंचायत प्रशासन से की है।जल भराव रहने से सड़क खराब हो रही है।