सेंट्रल पर संघ चालक का हूआ स्वागत
- 12 घंटे के निजी दौरा पर वीएसएसडी कॉलेज पहुंचे
कानपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत गुरुवार सुबह राजधानी एक्सप्रेस से सेंट्रल स्टेशन पहुंचे। सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर संघ के शीर्ष पदाधिकारियों और शहर के गणमान्य नागरिकों ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। मोहन भागवत के स्वागत के लिए सेंट्रल स्टेशन पर सुबह से ही हलचल तेज थी।
ट्रेन से उतरते ही संघ के प्रांत संचालक राम और भवानी भीक ने उनकी अगवानी की। इसके साथ ही बैरिस्टर नरेंद्र जीत सिंह और उनकी बहू व प्रख्यात समाजसेवी नीतू सिंह संघ प्रमुख का स्वागत करने विशेष रूप से स्टेशन पहुंचीं। स्टेशन पर संक्षिप्त भेंट के बाद मोहन भागवत का काफिला कार्यक्रम स्थल वीएसएसडी कॉलेज, आजादनगर पहुंचे।