पुलिस आयुक्त ने किया थाना कोतवाली का औचक निरीक्षण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।पुलिस आयुक्त महोदय श्री रघुबीर लाल द्वारा रात्रि लगभग 10 बजे थाना कोतवाली का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया गया। सीसीटीवी कैमरे एवं सीसीटीएनएस कक्ष का भी निरीक्षण किया। पुलिस कर्मियों को अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण तथा आमजन की शिकायतों पर संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
|