एडीजी जोन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान की गई वर्तमान कार्यवाही से कराया अवगत |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपदों में घटित विशेष कानून व्यवस्था की घटनाओं एवं विशेष अपराधों की समीक्षा, वामपंथी संगठनों, किसान संगठनों, जातीय संगठनों के बारे में चर्चा, यक्ष ऐप पर की जा रही कार्यवाही की समीक्षा, Response to Media Regarding Events, जनसुनवाई की समीक्षा, CCTNS में 60/90 दिवस के विवेचना की स्थिति, ई-साक्ष्य/ई-सम्मन की समीक्षा, Grounds of Arrest and Reasons for Arrest, मिसिंग/रिकवर्ड Child की समीक्षा, ऑपरेशन दहन, 68-ई एवं 68-एफ of NDPS Act की समीक्षा, साइबर क्राइम, Zero Fatality District की समीक्षा, Reducing Traffic Congestion (RTC) व अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओ के सम्बन्ध में समीक्षा गोष्ठी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान अनुपम कुलश्रेष्ठ, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा उपर्युक्त बिंदुओं के संबंध में जनपदों द्वारा की गई कार्यवाही एवं वर्तमान वस्तुस्थिति से विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया।
|