विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा रोकथाम दिवस पर जागरूकता अभियान चलाया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | भारतीय सेना की 137 सी ई टी एफ बटालियन टी ए 39 गोरखा राइफल गंगा टास्क फोर्स ने परमट घाट, कानपुर नगर मे 55 यूपी एनसीसी बटालियन के कैडेट्स के साथ मिलकर विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा रोकथाम दिवस पर जागरूकता अभियान चलाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ प्रतिभा मिश्रा महिला सशक्तिकरण कल्याण समिति कानपुर उपस्थित रही। गंगा टास्क फोर्स के कमान अधिकारी कर्नल रोहित श्रीवास्तव और कानपुर स्थित कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल पी के वर्मा के दिशा निर्देश पर विगत 8 सालों से गंगा स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, घाटों की गश्त, जागरूकता अभियान निरंतर कर रही है। इस अवसर पर गंगा टास्क फोर्स के मैं सूबेदार रनवीर सिंह ने परमट घाट उपस्थित एनसीसी कैडेटस एवं स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा रोकथाम दिवस प्रत्येक वर्ष 17 जून को मनाया जाता है। यह दिन वैश्विक स्तर पर लोगों में मरुस्थलीकरण और सूखे जैसी गंभीर पर्यावरणीय समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इनसे निपटने के लिए उपायों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है। मरुस्थलीकरण एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें भूमि धीरे-धीरे अपनी उपजाऊ क्षमता खो देती है और बंजर भूमि में बदल जाती है। इसके पीछे कई मानवीय और प्राकृतिक कारण होते हैं। वनों की कटाई, अनुचित सिंचाई, जलवायु परिवर्तन और भूमि का अत्यधिक दोहन। सूखा एक प्राकृतिक आपदा है जिसमें किसी क्षेत्र में लंबे समय तक वर्षा नहीं होती जिससे जल की भारी कमी उत्पन्न हो जाती है और कृषि, पशुपालन, जैव विविधता और मानव जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यह सब रोकने के लिए वृक्षारोपण करना, वनों की कटाई रोकना और हरित क्षेत्र को बढ़ाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर गंगा टास्क फोर्स के जवानों ने एनसीसी कैडेट्स के साथ मिलकर घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया और पैड वितरण किए।
|