होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  प्राकृतिक खेती से बदली तकदीर, सीएम योगी से मिला सम्मान
 
प्राकृतिक खेती से बदली तकदीर, सीएम योगी से मिला सम्मान
Updated: 6/18/2026 7:24:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

प्राकृतिक खेती से बदली तकदीर, सीएम योगी से मिला सम्मान |
-बिना रसायन और कम लागत में बंपर पैदावार कर दूसरों के लिए बने मिसाल |
-मल्टीलेयर फार्मिंग और देसी नुस्खों से कमा रहे मोटा मुनाफा, हजारों किसानों को कर रहे जागरूक |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सीएसए में प्राकृतिक खेती को लेकर आयोजित कार्यक्रम में उन प्रगतिशील किसानों को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया, जिन्होंने प्राकृतिक खेती को न सिर्फ अपनाया बल्कि उसे मुनाफे का सौदा बनाकर एक नई मिसाल पेश की है। इन किसानों की कहानी साबित करती है कि बिना महंगे केमिकल के भी बेहतरीन और सुरक्षित खेती की जा सकती है।
बिठूर के आशीष ने 800 किसानों को जोड़ा
बिठूर के पैगूपुर के रहने वाले आशीष त्रिपाठी पिछले 5 सालों से प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। उन्होंने 'नमामि गंगे प्रोजेक्ट' के तहत जैविक खेती योजना से इसके गुर सीखे थे। आज वे अपने खेतों में गेहूं और अरहर जैसी फसलें पूरी तरह प्राकृतिक तरीके से उगा रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने जुलाई 2024 में 'लवकुश फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी' बनाई और अब तक करीब 800 किसानों को प्राकृतिक खेती की बारीकियाँ सिखाकर जागरूक कर चुके हैं।
शिवराजपुर के राजेश दे रहे जैविक खाद की ट्रेनिंग
शिवराजपुर के मुँहपोछा गाँव के रहने वाले राजेश कुमार त्रिपाठी मुख्य रूप से बाजरा और मक्का जैसी फसलों की प्राकृतिक खेती करते हैं। वे लवकुश फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी से जुड़े हुए हैं। राजेश खुद तो अपनी खेती से फायदा कमा ही रहे हैं, साथ ही वे आस-पास के 4 गाँवों के 150 किसानों को प्राकृतिक खेती की तकनीक सिखा रहे हैं और उन्हें अपने बगीचे में जैविक खाद बनाने का बकायदा प्रशिक्षण भी देते हैं।
फूल सिंह यादव चला रहे खुद का स्टार्टअप
झींझक के जासापुर गाँव के रहने वाले फूल सिंह यादव साल 2008 से लगातार प्राकृतिक खेती कर रहे हैं और उनके पास इस खेती का 18 से 20 साल का लंबा अनुभव है। वे अपने खेत में 7 तरह के मिलेट्स (मोटे अनाज) और सभी प्रकार की दालें पूरी तरह बिना रसायन के उगाते हैं। खुद का स्टार्टअप चलाकर वे अपने उत्पाद बाजार में बेचते हैं। सीएसए के वैज्ञानिकों से लगातार सीखने वाले फूल सिंह अब तक 2000 से ज्यादा किसानों को इस मुहिम से जोड़ चुके हैं।
बिल्हौर के सुनील सिंह करते हैं मल्टीलेयर फार्मिंग
 बिल्हौर के भीटी हवेली रहने वाले सुनील सिंह 'मल्टीलेयर फार्मिंग' (एक साथ कई फसलें उगाना) के उस्ताद माने जाते हैं। वे मचान विधि से कुंदरू, परवल और तरोई-लौकी जैसी सब्जियां उगाते हैं और ठीक उसी के नीचे की परत में गेंदा, हल्दी की खेती करते हैं। वे सवा हेक्टेयर में यह मल्टीलेयर फार्मिंग कर रहे हैं और इसके साथ ही करीब 6-7 हेक्टेयर में आलू, मक्का व धान की पूरी तरह रसायन मुक्त खेती कर रहे हैं। उनकी यह तकनीक युवाओं के लिए प्रेरणा बनी हुई हैं।
छोटे लाल ने दो एकड़ में तैयार किया मुनाफे का मॉडल
पिछले तीन सालों से प्राकृतिक खेती कर रहे छोटे लाल भी मल्टीलेयर फार्मिंग के दम पर बड़ा मुनाफा कमा रहे हैं। वे कुल दो एकड़ में प्राकृतिक खेती कर रहे हैं, जिसमें से एक एकड़ क्षेत्र में वे गेहूं, अरहर, परवल, कुंदरू और मूंगफली जैसी कई फसलें एक साथ उगाते हैं, जबकि बाकी बचे एक एकड़ हिस्से में बागवानी वाली फसलें रखते हैं। छोटे लाल का कहना है कि जीवामृत और घर की चीजों से होने वाली यह खेती पूरी तरह कीटमुक्त, सुरक्षित और बेहद कम लागत वाली है, जिसे हर किसान को अपनाना चाहिए।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत 2,400 करोड़ की प्रोत्साहन राशि करेंगे
सीएम के 'प्राकृतिक खेती' संकल्प को जमीन पर उतारती दिख रही सीएसए की किसान प्रदर्शनी
मोहर्रम के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल ने थाना ग्वालटोली क्षेत्र स्थित कर्बला का किया निरीक्षण
विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा रोकथाम दिवस पर जागरूकता अभियान चलाया
उपमुख्यमंत्री ने किया केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :