होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  कलयुगी पुत्र ने पिता को लकड़ी की फर्री से सिर में किये कई वार: गंभीर घायल पिता की इलाज दौरान हुई मौत, आरोपी पुत्र गिरफ्ता
 
कलयुगी पुत्र ने पिता को लकड़ी की फर्री से सिर में किये कई वार: गंभीर घायल पिता की इलाज दौरान हुई मौत, आरोपी पुत्र गिरफ्ता
Updated: 6/18/2026 12:24:00 AM By Reporter-

कलयुगी पुत्र ने पिता को लकड़ी की फर्री से सिर में किये कई वार: गंभीर घायल पिता की इलाज दौरान हुई मौत, आरोपी पुत्र गिरफ्तार
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस राठ,हमीरपुर l कस्बे के अतरौलिया मोहल्ले में घरेलू विवाद के दौरान बेटे द्वारा किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।जानकारी के अनुसार थाना चिकासी क्षेत्र के टोलाखंगारन गांव निवासी 60 वर्षीय शिवराम अहिरवार पिछले करीब 40 वर्षों से राठ के अतरौलिया मोहल्ले में परिवार सहित रह रहे थे। वह बस स्टैंड के पास गन्ने के जूस की दुकान चलाते थे। उनका पुत्र नरेश चौधरी ई-रिक्शा चलाता है। बताया गया कि मंगलवार शाम नरेश घर लौटा था। किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद उसने अपने पिता पर लकड़ी के पटिए से हमला कर दिया, जिससे शिवराम गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राठ ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी सुषमा देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्राधिकारी राठ राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल घटना का पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि मानसिक रूप से कमजोर बताए जा रहे युवक ने अपने पिता के सिर पर लकड़ी का पटिया मार दिया था। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई।उन्होंने बताया कि उरई में पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, कोतवाली प्रभारी राठ ने बताया कि आरोपी नरेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
ऑपरेशन दहन’ के तहत मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण
कथित डॉक्टर के गलत इलाज से युवती की मौत का आरोप
आठ साल बाद मिला इंसाफ: 14 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद, बाल अपचारी को 20 साल की सजा
आरटीओ का महाअभियानः कानपुर मंडल में 136 वाहनों का चालान, 45 हुए सीज
खानकाहे हुसैनी में परचम कुशाई की रस्म अदा की गयी
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :