कल से शुरू होंगे शुभ एवं मांगलिक कार्य
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | लगभग एक माह चले पुरूषोत्म मास का समापन 15 जून को सोमवती अमावस्या के साथ समाप्त होने के साथ ही 16 जून से ज्येष्ठ मास का आरंभ हो चुका है। और अब इसके साथ ही आज 19 जून से शादी-विवाह के साथ अन्य शुभ कार्य शुरू हो जायेगे। पं0 राकेश तिवारी ने बताया कि एक माह से चल रहे पुरूषोत्म मास का समापन 15 जून को पूर्ण आस्था के साथ हुआ। इस दौरान श्री विष्णु जी के इस मास में भक्तों द्वारा विभिन्न धार्मिक आयोजन और अनुष्ठान किए गये। इस पुरूषोत्तम मास को अधिक मास भी कहते है और यह भगवान विष्णु को समर्पित है तो तीन वर्ष में एक बार आता है। पुरूषोत्तम मास के बाद आज से शुभ दिनों की शुरूआत हो चुकी है। इन दिनों सभी मांगलिक कार्य किए जा सकते है। वहीं बताया कि जुलाई में1,2,6,7,8,11 व 12 जुलाई को विवाह की तिथियां है। इसके उपरान्त जुलाई की 25 तारीख से फिर चातुर्मास शुरू हो जायेगे जिसके बाद चार महीनो शादी-विवाह का कार्य नही हो सकेगा। नवम्बर माह की 20 तारीख से फिर मांगलिक कार्य किए जा सकेंगे।
|