होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
 
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
Updated: 6/18/2026 10:45:00 PM By Reporter-

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अभिषेक गोयल एवं पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए धर्मगुरुओं, पीस कमेटी के सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ मोहर्रम पर्व के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए ताजिया जुलूसों के निर्धारित मार्गों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
डीएम एवं एसपी ने कहा कि मोहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे, अनुशासन एवं सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने सभी धर्मगुरुओं, पीस कमेटी के सदस्यों एवं नागरिकों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री का प्रसार न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा समस्या की सूचना तत्काल प्रशासन एवं पुलिस को दें।
उन्होंने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी तथा सभी विभागों के मध्य समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने दायित्वों का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करें, जिससे मोहर्रम पर्व पूर्ण सुरक्षा, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जा सके।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा, समस्त उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी सरीला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पीस कमेटी के सदस्य, धर्मगुरु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
प्रभारी मंत्री रामकेश निषाद ने विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
हमीरपुर व कालपी हाईवे में जगह-जगह गड्ढे हो जाने से वाहनों को आवागमन में हो रही परेशानी
मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन, द्वारा सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं
चोट पहुंचाने व एससीएसटी एक्ट में तीन अभियुक्त को पांच-पांच वर्ष का कारावास
तेज आंधी के चलते गुमटी पलटी, चरवाहे के कूल्हे में आया फैक्चर
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :