तेज आंधी के चलते गुमटी पलटी, चरवाहे के कूल्हे में आया फैक्चर
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l विकास खंड क्षेत्र के जल्ला गांव में दोपहर में आई तेज आंधी व पानी से बचाव के लिए बकरी लेकर जा रहा चरवाहा लकड़ी की गुमटी के पीछे छिप गया। तेज आंधी में गुमटी पलट गई जिसमें वह दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए है। क्षेत्र के जल्ला गांव निवासी शिवशंकर 60 वर्ष पुत्र विश्वनाथ दोपहर बाद दो बजे अपनी बकरिया लेकर खेतों तरफ चराने जा रहा था। जैसे ही वह कंडोर जाने वाली सड़क के पास पहुंचा तो तेज आंधी पानी के चलते वह अपने बचाव के लिए सड़क किनारे रखी गुमटी के पीछे छिप गया। तेज आंधी के चलते गुमटी पलट गई तथा चरवाहा उसी में दब गया। इसके बाद तेज आंधी में गुमटी नाले में गिर गई। उसके कूल्हे में फेक्चर हुआ है। परिजन एंबुलेंस द्वारा उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए है।
|