28 जून को प्रतियोगी परीक्षाओं का नेशनल एडमिशन टेस्ट
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। छात्रों को जेईई और नीट के साथ-साथ ओलंपियाड्स और बोर्ड्स जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी विद्यामंदिर क्लासेस (वीएमसी) अपने फ्लैगशिप टेस्ट के जरिए छात्र एडमिशन और स्कॉलरशिप टेस्ट 28 जून को देशभर में होगा।यह टेस्ट कक्षा 6 से 12वीं के छात्रों को विद्यामंदिर क्लासेज के सौ फीसद स्कॉलरशिप पाने का अवसर है। टेस्ट के माध्यम से छात्र जेईई और नीट जैसी परीक्षाओं की तैयारी करेंगे। वीएमसी पूरे देश में नेशनल एडमिशन टेस्ट का आयोजन अपने प्रतिष्ठित क्लासरूम और ऑनलाइन प्रोग्राम्स के लिए छात्रों का चयन करने हेतु करता है। बीएमसी के सह-संस्थापक बृज मोहन ने कहा विभिन्न चरणों में छात्रों की जरूरतों को समझना वीएमसी की शिक्षण पद्धति की प्रेरणा रहा है। मोटिवेशनल सेशंस, नि:शुल्क डाउट रिज़ॉल्यूशन, निकटतम वीएमसी केंद्र पर अकादमिक सहायता, ई-स्टडी मैटेरियल और असीमित मॉक टेस्ट का लाभ दिया जाता है। बीएमसी का मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिक और तकनीकी ज्ञान की ठोस नींव तैयार कर जिससे योग्य इंजीनियरों और डॉक्टरों को तैयार किया जा सकें। जानकारी और एनएटी के लिए रजिस्ट्रेशन साइट पर www.vidyamandir.com पर संशय दूर करें।
|