किदवई नगर में एक नई होम लोन शाखा का किया शुभारंभ
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | पीएनबी हाउसिंग फाइनांस ने कल्याणपुर, कानपुर में भारत की पहली पीएमएवाई नोडल शाखा की घोषणा की है। इस अनूठे पहल का उद्देश्य योग्य परिवारों को पीएमएवाई सब्सिडी उपलब्ध कराना और उनके लिए अफॉर्डेबल हाउसिंग लोन को सुलभ बनाना है। इस ऐतिहासिक उद्घाटन पर नेशनल हाउसिंग बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में एवं पंजाब नेशनल बैंक में लखनऊ, यूपी के ज़ोनल मैनेजर पंकज आनंद अतिथि के रूप में मौजूद रहे। साथ ही, कंपनी ने कानपुर के किदवई नगर में एक नई होम लोन शाखा का उद्घाटन किया और देश के मुख्य अफॉर्डेबल हाउसिंग मार्केट्स में से एक-उत्तर प्रदेश में अपनी मौजूदगी को और सशक्त बना लिया है। इसके अलावा, कंपनी ने पीएमएवाई-यू 2.0 के तहत 7,000 से अधिक परिवारों को सहयोग प्रदान किया है तथा अगस्त 2026 तक 10,000 परिवारों को इसका लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।यह पीएमएवाई नोडल शाखा सरकार के ‘हाउसिंग फॉर ऑल’ दृष्टिकोण के अनुरूप अफॉर्डेबल हाउसिंग को बढ़ावा देने की पीएनबी हाउसिंग फाइनांस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। भारत के अफॉर्डेबल हाउसिंग विभाग में मुख्य भागीदार के रूप में कंपनी, हाउसिंग फाइनांस समाधानों को सुलभ बनाकर पीएमएवाई मिशन में लगातार सहयोग दे रही है।पीएनबी हाउसिंग फाइनांस के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ अजय शुक्ला ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘हमें गर्व है कि पीएनबी हाउसिंग फाइनांस अपनी पीएमएवाई नोडल शाखा के ज़रिए सरकार के ‘हाउसिंग फॉर ऑल’ विज़न में योगदान दे रहे हैं। यह पहल योग्य परिवारों के लिए हाउसिंग फाइनांस को सुलभ बनाती है। उत्तर प्रदेश अफॉर्डेबल हाउसिंग के लिए तेज़ी से विकसित होते क्षेत्रों में से एक है और कानपुर इसका एक महत्वपूर्ण केन्द्र है। हम नेशनल हाउसिंग बैंक एवं पंजाब नेशनल बैंक से मिले सहयोग और मार्गदर्शन के लिए उनके आभारी हैं, जिसके कारण हम लोगों को उनका घर बनाने का सपना पूरा करने में सशक्त कर पाए हैं।’’उत्तर प्रदेश में पीएनबी हाउसिंग फाइनांस की 46 शाखाएं हैं, जिनमें से 30 शाखाएं अफॉर्डेबल हाउसिंग सेगमेन्ट रोशनी के लिए निर्धारित हैं। वर्तमान में कानपुर में कंपनी की 2 शाखाएं हैं तथा 2 और शाखाओं के खुलने से हम उत्तर प्रदेश में हाउसिंग की बढ़ती मांग को पूरा कर सकेंगे और लोगों के घर खरीदने के सपने को साकार करने में योगदान दे सकेंगे
|