नगर आयुक्त ने नाला सफाई और मुख्य सड़कों का किया निरीक्षण
- शहर के प्रवेश द्वारों पर सफाई पर ध्यानाकर्षण करते हुए सुंदरीकरण के लिए निर्देश
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने शुक्रवार को जोन-3 व 5 में चल रही नाला सफाई व आगामी दिवसों में विशिष्ठ/अति-विशिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों के नगर आगमन के दृष्टिगत शहर की मुख्य सड़कों जिसमें हैलट अस्पताल रोड, नरेन्द्र मोहन सेतु से फजलगंज, गोविन्द नगर पुराना पुल से चावला मार्केट, नन्द लाल चैराहा होते हुए रेलवे मैदान निराला नगर आदि स्थलों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान नरेन्द्र मोहन सेतु, लाजपत नगर, मरियमपुर चैराहा, फजलगंज से चावला मार्केट चैराहा होते हुए दीप तिराहा तक सफाई व्यवस्था संतोषजनक पायी गयी। रेलवे मैदान के बाहर व सामने की पट्टी पर कई स्थानों पर स्थायी/अस्थायी अतिक्रमण पर जोनल अभियन्ता-3 व 5 संयुक्त अभियान चलाकर रेलवे मैदान के बाहर व सामने की पट्टी पर अतिक्रमणों को ध्वस्त करने की कार्यवाही के साथ रेलवे मैदान की ओर आने वाले सम्पर्क मार्गो अभियान चलाकर यातायात सुगम कराने के निर्देश दिए। रेलवे मैदान के पास सामान्य पार्किंग व वीआईपी पार्किंग के पास के अतिक्रमण हटाने, जल कल/जलनिगम द्वारा जो पाइप मैदान में रखी हुयी है, उसे तत्काल हटाने, मैदान के सामने की पट्टी, दीप सिनेमा तिराहा, पराग दूध डेरी, साकेत नगर चैराहा से सचान चैराहे तक घरों, फुटपाथ, सड़क, डिवाइडर आदि पर लगे अवैध होडिंग्स को तत्काल हटाने, निराला नगर व उसके आसपास आवारा पशुओं को पकडने का अभियान चलाकर आवारा पशुओं पकड़ने हेतु तैनात किया जाये। मौके पर मुख्य अभियन्ता को निर्देश दिये गये कि निराला नगर रेलवे मैदान पर किये जाने वाले कार्यो व अन्य के सम्बन्ध में एक रोड मैप तैयार कर दो दिन में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। शहर के प्रमुख प्रवेश द्वारों जाजमऊ, शुक्लागंज गंगापुल, गंगा बैराज, आईआईटी, भौती, नौबस्ता बम्बा आदि पर उच्चकोटि की सफाई व्यवस्था की जाये। - गन्दगी पर की अनुशासनात्मक कार्यवाहीनिरीक्षण के दौरान देवकी चैराहा से रावतपुर क्रासिंग तक काफी मात्रा में जगह-जगह गन्दगी एवं जगह-जगह सीएण्डडी वेस्ट भी पड़ा मिला। सफाई कार्य में लापरवाही बरतने पर सफाई पर्यवेक्षक विजय शंकर, सफाई कर्मचारी मीना पत्नी विमल, सुनील पुत्र सेवालाल का एक दिन का वेतन काटने तथा सीएण्डडी वेस्ट न उठाने के सम्बन्ध में आउटसोर्स अवर अभियन्ता प्रशान्त पाल का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था व सीएण्डडी वेस्ट का उठान सुनिश्चित किया जाये। निरीक्षण के समय मो0 जैदी मुख्य अभियन्ता, श्री धु्रव नारायण यादव जोनल अधिकारी-3 श्री आनन्द कुमार त्रिपाठी महाप्रबन्धक जलकल, श्री कमलेश पटेल सहायक अभियन्ता, श्री अवनीश यादव जोनल स्वच्छता अधिकारी, श्री आशीष बाजपेयी जोनल स्वच्छता अधिकारी-3, अधिशाषी अभियन्ता जलकल विभाग एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।