जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में एनाटोमेनिया 2026 का हुआ आयोजन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कालेज कानपुर द्वारा एनाटॉमी विभाग में एनाटोमेनिया - 2026 का आयोजन किया गया, जिसमें एम०बी०बी०एस० प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज प्रधानाचार्य प्रो.डॉ संजय काला के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभाग की विभागाध्यक्ष डा सुनीति पाण्डेय तथा अन्य वरिष्ठ फैकल्टी डा प्रमोद कुमार, डा अलका नागर, डा नीधि गुप्ता, डा आरती, पूजा गौतम एवं मेडिकल कालेज में कार्यरत विभिन्न विभागों की फैकल्टी डा चयनिका काला, डा० सीमा निगम, डा नीना गुप्ता, डा० तनु मिड्ढा, डा० दिव्या द्विवेदी, डा रूचि आदि भी उपस्थित रहीं।- छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए पोस्टरएमबीबीएस छात्रों ने कार्यक्रम में पोस्टर मॉडल, मॉडल क्ले, पेंटिंग तथा क्विलिंग की प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर एनाटॉमी क्विज एवं क्लिनिकल कैसे प्रेजेंटेशन का आयोजन भी किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
|