कानपुर सर्जिकल क्लब द्वारा रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। सर्जिकल क्लब के तत्वावधान में सोमवार को एलएलआर हॉस्पिटल, कानपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सुबह 10ः00 बजे शुरू हुआ।उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया के एग्जीक्यूटिव मेम्बर डॉ. जी. डी. यादव व डॉ बी. के. गुप्ता एग्जीक्यूटिव मेंबर उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ़ सर्जन्स ऑफ़ इंडिया ने बताया कि रक्तदान मानवता की सेवा का सर्वाेत्तम माध्यम है। एक यूनिट रक्त कई लोगों का जीवन बचाने में सहायक हो सकता है। उन्होंने सभी स्वस्थ नागरिकों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने का आह्वान किया। डॉ. आर. के. सिंह विभगाध्यक्ष सर्जरी डिपार्टमेंट जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर ने बताया कि शिविर के सफल आयोजन हेतु एलएलआर हॉस्पिटल के चिकित्सकों, ब्लड बैंक टीम एवं सहयोगी कर्मचारियों का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि यह आयोजन समाज में रक्तदान के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित करेगा। डॉ. शिवांशु मिश्रा ने सभी नागरिकों, चिकित्सकों एवं समाजसेवियों से इस पुनीत अभियान में सहभागिता कर रक्तदान करने की अपील की है। इस दौरान मुख्य रूप से डॉ श्रद्धा वर्मा व सजैरी फैक्ल्टी के सदस्य मौजूद रहे।
|