होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  बिठूर सीएचसी के औचक निरीक्षण में दो चिकित्सक समेत तीन कर्मचारी गैरहाजिर
 
बिठूर सीएचसी के औचक निरीक्षण में दो चिकित्सक समेत तीन कर्मचारी गैरहाजिर
Updated: 6/10/2026 7:52:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

बिठूर सीएचसी के औचक निरीक्षण में दो चिकित्सक समेत तीन कर्मचारी गैरहाजिर |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिठूर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी व्यवस्था, दवा उपलब्धता, अभिलेखों तथा मरीजों को प्रदान की जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के समय चिकित्सक डॉ. श्रद्धा वर्मा, डॉ. राजेश कुमार तथा स्वास्थ्यकर्मी शिवम पाल अनुपस्थित पाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए तीनों कार्मिकों का एक दिन का वेतन काटने तथा उनसे स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने भ्रमण पंजीका का अवलोकन किया तथा ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या और उपचार संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध दवाओं के स्टॉक का भी निरीक्षण किया और आवश्यक औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान आउटसोर्सिंग कार्मिकों ने वेतन समय से न मिलने की समस्या जिलाधिकारी के समक्ष रखी। इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल मुख्य चिकित्सा अधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर समस्त आउटसोर्सिंग कार्मिकों का वेतन समयबद्ध ढंग से भुगतान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र पर उपस्थित मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।पद से सेवानिवृत्त, सेवा से नहीं; डीएम ने डॉ. हनी मल्होत्रा की सराहना की
बिठूर सीएचसी के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने स्वास्थ्य विभाग में निदेशक स्तर के पद से सेवानिवृत्त डॉ. हनी मल्होत्रा के कार्यों की सराहना की। वर्तमान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिठूर में आउटसोर्सिंग व्यवस्था के तहत तैनात डॉ. मल्होत्रा नियमित रूप से समय पर अस्पताल पहुंचकर मरीजों का उपचार करती हैं। भगवद्गीता के कर्मयोग के सिद्धांत से प्रेरित उनका सेवा भाव, अनुशासन और आत्मीय व्यवहार मरीजों के बीच उन्हें विशेष पहचान दिलाता है।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उनकी समयबद्धता, कर्तव्यनिष्ठा और मरीजों के प्रति समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी जनसेवा में सक्रिय रहना अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि डॉ. हनी मल्होत्रा जैसे चिकित्सक यह संदेश देते हैं कि चिकित्सा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति आजीवन उत्तरदायित्व है।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर मिला बंद निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर, बूढ़नपुर का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आरोग्य मंदिर बंद मिला। इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से केंद्र बंद होने का कारण पूछा तथा आरोग्य मंदिर का नियमित एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता शासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
विश्व नेत्र दिवस पर आईएमए ने योगदानियों को किया सम्मानित
विश्व पर्यावरण दिवस पर 150 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश
इटावा मूल निवासी डॉ. सूर्यकान्त बने वायु मित्र अभियान के राष्ट्रीय संयोजक
अत्याधुनिक जीई लॉजिक पी-9 अल्ट्रासाउंड मशीन लिवर सिरोसिस की करेगी सटीक जांच
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण, मरीजों से ली फीडबैक
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :