आईसीएआर-अटारी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का हुआ उत्साहपूर्वक आयोजन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर-अटारी), कानपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उत्साह एवं उल्लास के साथ आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किया गया, जिसमें शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन तथा स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग की उपयोगिता पर चर्चा की गई। प्रतिभागियों ने योग गुरु प्रमोद ऋषि के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डा. राघवेन्द्र सिंह ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक क्षमता बढ़ती है, तनाव कम होता है तथा मन और शरीर में सामंजस्य स्थापित होता है।प्रधान वैज्ञानिक डा. ए.के. सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। सभी प्रतिभागियों ने योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने तथा समाज में इसके लाभों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का संकल्प लिया।
|