होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में सख्त दिखे डीएम, खराब प्रगति पर अधिकारियों को चेतावनी
 
स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में सख्त दिखे डीएम, खराब प्रगति पर अधिकारियों को चेतावनी
Updated: 6/23/2026 2:19:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में सख्त दिखे डीएम, खराब प्रगति पर अधिकारियों को चेतावनी
*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक आयोजित
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।जिलाधिकारी श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, नियमित टीकाकरण कार्यक्रम, परिवार कल्याण कार्यक्रम, जननी सुरक्षा योजना तथा आयुष्मान भारत योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान विभिन्न योजनाओं में खराब प्रगति पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
बैठक में बताया गया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री वय वंदन योजना के अंतर्गत 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 1,03,348 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं, जिसके साथ कानपुर नगर प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। जिलाधिकारी ने अभियान चलाकर अधिक से अधिक पात्र बुजुर्गों को योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत जनपद में अब तक 9,20,104 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं तथा उपचार क्लेम के रूप में 201 करोड़ 15 लाख रुपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है।
समीक्षा के दौरान विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधनू का प्रदर्शन अत्यंत खराब पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित एमओआईसी को कड़ी चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। जननी सुरक्षा योजना में सरसौल एवं कल्याणपुर की प्रगति भी असंतोषजनक पाए जाने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को संबंधित अधिकारियों की प्रतिदिन समीक्षा करने के निर्देश दिए गए।
जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत मंत्रा पोर्टल पर दर्ज 6,127 महिलाओं को तीन दिन के भीतर लाभान्वित करने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी पात्र महिला का भुगतान लंबित नहीं रहना चाहिए। सर्वाधिक भुगतान लंबित रहने पर सरसौल, बिधनू एवं कल्याणपुर के ब्लॉक अकाउंट मैनेजरों को सेवा समाप्ति नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत तैनात कोई भी चिकित्सक अथवा कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति लगातार 10 दिनों तक अनुपस्थित पाया जाता है तो उसकी सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इस व्यवस्था का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा में खराब प्रगति पाए जाने पर एमओआईसी ककवन, कल्याणपुर एवं बिधनू को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। वहीं क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत वर्तमान में 1,363 टीबी रोगियों को पोषण पोटली उपलब्ध कराई जा रही है।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की सभी योजनाओं में गुणवत्तापूर्ण प्रगति सुनिश्चित की जाए तथा पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध रूप से योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी सहित स्वास्थ्य विभाग एवं जिला स्वास्थ्य समिति के विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
विश्व योग दिवस के अवसर पर आईएमए ने चिकित्सकों बांटी टी-शर्टे
विश्व योग दिवस पर यूपीयूएमएस सैफई में हुआ सामूहिक योगाभ्यास
यूपीयूएमएस सैफई ने नायकपुर में लगाया स्वास्थ्य शिविर
अग्निशामक यंत्र का परीक्षण नियमित जरुरी- डॉ. अनिल शुक्ला
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में एनाटोमेनिया 2026 का हुआ आयोजन
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :