होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा न्यायालयीन पैरवी करने वाले पैरोकारों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित
 
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा न्यायालयीन पैरवी करने वाले पैरोकारों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित
Updated: 6/23/2026 10:52:00 PM By Reporter-

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा न्यायालयीन पैरवी करने वाले पैरोकारों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित 
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक हमीरपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक अरविन्द कुमार वर्मा द्वारा जनपद के विभिन्न पुलिस थानों एवं कार्यालयों से जनपद न्यायालयों में नियुक्त पैरोकारों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करना।
बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पैरोकारों से उनके कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा न्यायालयों में विचाराधीन महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील प्रकरणों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक पैरोकार अपने-अपने थानों एवं संबंधित विवेचकों के साथ सतत समन्वय बनाए रखें, ताकि न्यायालय द्वारा मांगे गए अभिलेख, साक्ष्य एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज समय से उपलब्ध कराए जा सकें। उन्होंने कहा कि न्यायालय में प्रभावी पैरवी पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारियों में से एक है तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
बैठक में गवाहों की समय पर न्यायालय में उपस्थिति सुनिश्चित कराने, न्यायालय द्वारा जारी समन, वारंट एवं अन्य आदेशों का समयबद्ध अनुपालन कराने तथा लंबित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पैरोकारों को निर्देशित किया गया कि वे प्रत्येक वाद की प्रगति का नियमित अभिलेखीकरण करें तथा अभियोजन अधिकारियों एवं संबंधित विवेचकों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखें।
अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी न्यायालयीन पैरवी के माध्यम से अपराधियों को शीघ्र सजा दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है। इसके लिए प्रत्येक पैरोकार को अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं उत्तरदायित्व के साथ निर्वहन करना होगा। उन्होंने निर्देशित किया कि गंभीर अपराधों, महिला एवं बाल अपराध, संगठित अपराध तथा अन्य महत्वपूर्ण मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनकी नियमित समीक्षा की जाए तथा प्रत्येक प्रकरण में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
बैठक के अंत में सभी पैरोकारों को न्यायालयीन कार्यों में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं समन्वय बनाए रखते हुए अपने दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्पष्ट किया गया कि न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा अपराधियों को विधिसम्मत दंड दिलाने के लिए जनपद पुलिस द्वारा नियमित रूप से समीक्षा बैठकें आयोजित की जाती रहेंगी, जिससे न्यायिक प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी एवं परिणाममुखी बनाया जा सके।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
मेहेर बाबा पब्लिक स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
एससी/एसटी एक्ट व अन्य विभिन्न धाराओं में चार अभियुक्तों को तीन-तीन वर्ष का कारावास
जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश
मिशन शक्ति के अंतर्गत पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के प्रति चलाया गया जागरूकता अभ
संजय वन किदवई नगर में चलाया नशा मुक्ति हस्ताक्षर अभियान
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :