आईआईटी से नौबस्ता तक मेट्रो का 5 सदस्यीय टीम 27 से 29 जून तक मेट्रो सेक्शन का होगा निरीक्षण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर मेट्रो द्वारा कॉरिडोर-1 (आईआईटी से नौबस्ता) के अंतर्गत शेष सेक्शन (कानपुर सेंट्रल स्टेशन से नौबस्ता) पर यात्री सेवाओं के विस्तार की तैयारिया पर 27 से 29 जून तक मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त नीलाभ्र सेनगुप्ता अपनी करेंगे।इस दौरान सीएमआरएस अपनी टीम के साथ सिग्नलिंग, इलेक्ट्रिकल, ट्रैक एवं सिविल विभागों से जुड़े तकनीकी मानकों का गहन परीक्षण करेंगे। यात्री सुरक्षा के उद्देश्य से यह निरीक्षण एवं मूल्यांकन प्रक्रिया नव-निर्मित सेक्शन की तकनीकी जांच का हिस्सा है। पूर्व 10 से 14 जून तक सीएमआरएस की चार सदस्यीय टीम ने उक्त सेक्शन का प्रारंभिक निरीक्षण किया था। लगभग 23.50 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर-1 के अंतर्गत वर्तमान में कानपुर मेट्रो की यात्री सेवाएं आईआईटी से कानपुर सेंट्रल तक लगभग 15 किलोमीटर लंबे सेक्शन पर संचालित हो रही हैं। कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक यात्री सेवाओं के विस्तार के साथ सात नए स्टेशन झकरकटी, ट्रांसपोर्ट नगर, बारादेवी, किदवई नगर, वसंत विहार, बौद्ध नगर एवं नौबस्ता, मौजूदा नेटवर्क से जुड़ जाएंगे और कुल स्टेशनों की संख्या बढ़कर 21 हो जाएगी। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा, “हमारा मेट्रो ट्रैक शहर के सबसे व्यस्त इलाकों से होकर गुजरता है और शहर के विभिन्न शैक्षणिक स्थलों, यातायात स्थलों, पर्यटक स्थलों, व्यावसायिक केंद्रों, कार्यालयों आदि को आपस में जोड़ता है।
|