धरने के माध्यम से प्रमोशन, डिपार्टमेंटल परीक्षाएं और नियुक्तियां लागू हों की उठाई आवाज |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। ऑल इंडिया आयुध निर्माणी नॉन गजेटेड ऑफिसर्स एसोसिएशन (एआईएएनजीओ) के तत्वावधान में गुरुवार को आयुध उपस्कर निर्माणी फूलबाग कानपुर के गेट के सामने मध्यावकाश में चार्जमैनों ने धरना दिया। धरने में लंबित पदोन्नतियों, विभागीय परीक्षाओं, अनुकंपा नियुक्तियों संबंधी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। धरने में मांग की गई कि यथास्थिति के आदेशों को समाप्त कर चार्जमैन से जूनियर वर्क्स मैनेजर, जूनियर वर्क्स मैनेजर से वरिष्ठ ग्रेड जूनियर वर्क्स मैनेजर तथा वरिष्ठ ग्रेड जूनियर वर्क्स मैनेजर से सहायक वर्क्स मैनेजर तक की वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया शुरू की जाए। साथ ही दिव्यांग कर्मचारियों की पदोन्नति और 5400 रुपये के गैर-कार्यात्मक उन्नयन का लाभ भी दिया जाए। कर्मचारियों ने वरिष्ठ ग्रेड जूनियर वर्क्स मैनेजर की सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा के लंबित 618 पदों को भरने, तकनीकी जूनियर वर्क्स मैनेजर के लिए विभागीय परीक्षाएं आयोजित करने, मास्टर क्राफ्ट्समैन से चार्जमैन पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने तथा भर्ती नियमों में संशोधन और कैडर समीक्षा की मांग की। इस अवसर पर AIANGOs ओईएफ कानपुर ब्रांच के सचिव संदीप सिंह, अध्यक्ष विनोद कुमार, सीपीसीटी सदस्य बिजेन्द्र कुमार सिंह, अमित निगम, पंकज वर्मा, अलंकार अवस्थी, सत्येंद्र कुमार, सौरभ शुक्ला , रीतेश पांडेय, सूरज कुमार, सहित AIANGOs के अन्य सदस्य भारी संख्या में उपस्थित रहे।
|