विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केंद्र में बालिकाओं का होगा टीकाकरण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केंद्र में सवाईकल कैंसर से बचाव के लिए निशुल्क टीकाकरण अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आगामी 9 तथा10 जुलाई को 14 वर्ष की बालिकाओं का टीकाकरण किया जायेग सीएसजेएमयू जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा सवाईकल कैंसर से बचाव के लिए निःशुल्क टीकाकरण अभियान सीएसजेएमयू के स्वास्थ्य केंद्र में चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत आगामी 9 व 10 जुलाई को 14 वर्ष की आयु वाली बालिकाओं का निशुल्क टीकाकरण कियाजायेगा। इसके लिए इच्छुक माता पिता के लिए गूगल फार्म लिंक पर फार्म भरने व अपनी बेटी का पंजीकरण कराने के लिए वेबसाइट जारी कर दी गयी थी साथ ही अधिक जानकारी के लिए डा0 प्रवीन कटियार से बात करने के लिए उनका मोबाइल नंबर दिया गया था।
|