बारिश के बाद बदहाल हुआ शहर का हाल
- परेड से उर्सला तक में 10 जगह धंसी सड़क, सीसामऊ नाला उफनाया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। शुक्रवार की झमाझम बारिश से शहरवासियों को गर्मी से तो राहत मिल गई, राहगीरों को जिम्मेदारों की नाकामियों से सड़कों पर चलना दुभर हो गया। मानसून की पहली बारिश से नगर निगम के नाला सफाई की हकीकत खुलकर सामने आ गई। बड़े-बड़े नालों से लेकर गलियों की नालियों से पानी सड़कों पर भरने लगा कुछ ही देर में शहर के प्रमुख मार्गों में घुटनों तक पानी भर गया। जगह-जगह पर लोग अपने वाहनों को घसीटते हुए दिखे। शहर के पॉश इलाके से निकला सबसे बड़ा सीसामऊ नाला उफना गया, जिससे वीआईपी, ग्वालटोली, अहिराना, सीसामऊ में दूर-दूर तक सिर्फ पानी ही पानी दिखा। सीसामऊ नाला उफनाने के बाद गंदा पानी लोगों के घरों में घुस गया। कल्याणपुर में भाजपा विधायक नीलिमा कटियार के कार्यालय पर जलभराव हो गया। हैलट अस्पताल में जलभराव होने से तीमारदार कपड़े समेट कर मरीजों को ले जाते दिखे। वहीं मात्र दो घंटे की बारिश के बाद एक बार फिर 80 फीट रोड धंस गई, बता दें कि ब्रह्मनगर चौराहे से गुमटी तक कई बार सड़क धंस चुकी है। इसके साथ ही परेड बिजली घर से लेकर बड़ा चौराहा तक वाटर लाइन डालने के बाद तैयार करीब डेढ़ किलोमीटर तक की सड़क 10 से अधिक जगहों पर धंस गई। आलम यह रहा कि परेड से उर्सला अस्पातल तक तीन स्थानों पर 10 से 15 फिट तक लंबे गड्ढे हो गए। सीसामऊ नाला उफनाने के बाद गंदा पानी लोगों के घरों में घुस गया। कल्याणपुर में भाजपा विधायक नीलिमा कटियार के कार्यालय पर जलभराव हो गया। हैलट अस्पताल में जलभराव होने से तीमारदार कपड़े समेट कर मरीजों को ले जाते दिखे। वहीं मात्र दो घंटे की बारिश के बाद एक बार फिर 80 फीट रोड धंस गई, बता दें कि ब्रह्मनगर चौराहे से गुमटी तक कई बार सड़क धंस चुकी है। इसके साथ ही परेड बिजली घर से लेकर बड़ा चौराहा तक वाटर लाइन डालने के बाद तैयार करीब डेढ़ किलोमीटर तक की सड़क 10 से अधिक जगहों पर धंस गई। आलम यह रहा कि परेड से उर्सला अस्पातल तक तीन स्थानों पर 10 से 15 फिट तक लंबे गड्ढे हो गए।