पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l थाना क्षेत्र के मिश्रीपुर ग्राम पंचायत के मजरा सिमरा गांव निवासी महिला ने पति व सास ससुर देवर ने मारपीट करगाली गलौज करने की तहरीर थाने में दी है। थाने पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न होने से महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।
क्षेत्र के सिमरा गांव निवासी महिला नीलम पत्नी भूरा ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया कि 26 जून को देवर की शादी थी। तथा 2 जुलाई को देवर ओमप्रकाश ने बुरी नीयत से पकड़कर जमीन पर गिरा दिया तथा लात घूंसा से मारपीट की। तथा सास मुलिया, ससुर गुप्ता, व पति भूरा ने मारपीट की। इसकी शिकायत थाने में दी थी। लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न किए जाने से पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। महिला ने बताया कि उसके माता पिता भाई नहीं है। दो बच्चे है। यह लोग प्रताड़ित करते रहते हैं। पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक से मांग की हैं कि दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।