मौदहा पुलिस द्वारा अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l जनपद में अपराध एवं अवैध शस्त्रों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मौदहा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को अवैध तमन्चा एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।
थाना मौदहा पुलिस ने मुब्बी उर्फ मुबीन पुत्र हलीम, निवासी ग्राम परछा, थाना मौदहा, जनपद हमीरपुर को ग्राम परछा मोड़ से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर एवं 07 अदद जीवित कारतूस .315 बोर बरामद हुए।
बरामदगी के आधार पर थाना मौदहा पर मु0अ0सं0 225/2026, धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए उसे जनपद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा रिमांड हेतु भेजा जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अभिषेक त्रिवेदी .आ0 अमित कुमार , कां0 विजय प्रताप .रि0 का0 जयदीप आदि शामिल रहे l