होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार: 61 प्रकरणों की हुई जनसुनवाई
 
राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार: 61 प्रकरणों की हुई जनसुनवाई
Updated: 7/9/2026 11:20:00 PM By Reporter- Mohd Kamil

राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार: 61 प्रकरणों की हुई जनसुनवाई
 -महिला सम्मान से जुड़े गंभीर मामलों में समझौता स्वीकार्य नहीं: विजया रहाटकर 
-दहेज उत्पीड़न व महिला हिंसा के मामलों में होगी त्वरित और कठोर कार्रवाई 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली की अध्यक्ष विजया रहाटकर की अध्यक्षता में सर्किट हाउस के नवीन सभागार में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम “राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार” आयोजित किया गया। जनसुनवाई में महिलाओं से संबंधित कुल 61 प्रकरणों पर सुनवाई की गई।कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान, संयुक्त पुलिस आयुक्त संकल्प शर्मा, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) विवेक चतुर्वेदी सहित सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। जनसुनवाई के उपरांत मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने बताया कि सुनवाई के लिए कुल 61 मामले प्राप्त हुए हैं। इनमें 40 प्रकरण पूर्व से राष्ट्रीय महिला आयोग में पंजीकृत थे, जिनकी प्रत्यक्ष सुनवाई की गई। इसके अतिरिक्त आयोग के कानपुर आगमन की जानकारी मिलने पर 21 नई वॉक-इन शिकायतें भी प्राप्त हुईं। उन्होंने बताया कि जनसुनवाई में सर्वाधिक मामले पारिवारिक विवादों से संबंधित रहे, जिनमें पति-पत्नी के बीच विवाद तथा परिवार के स्तर पर महिलाओं के उत्पीड़न के प्रकरण शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कई महिलाएं परिवार और समाज के दबाव में लंबे समय तक उत्पीड़न सहती रहती हैं तथा यह सोचकर चुप रहती हैं कि स्थिति में सुधार हो जाएगा। ऐसे मामलों में महिलाओं को समयबद्ध राहत और न्याय दिलाना आवश्यक है। विजया रहाटकर ने कहा कि जनसुनवाई में यौन उत्पीड़न तथा साइबर अपराध से जुड़े प्रकरण भी सामने आए हैं। आयोग ने कई मामलों में पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। एक गंभीर प्रकरण में परिवार द्वारा आपसी समझौते का प्रयास किया गया था, लेकिन आयोग ने इसे स्वीकार नहीं किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, गरिमा और सम्मान सर्वोपरि हैं तथा बलात्कार एवं अन्य गंभीर अपराधों में समझौते की कोई गुंजाइश नहीं है। संबंधित प्रकरण में पुलिस को तत्काल एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि एक अन्य लंबे समय से लंबित मामले में महिला के साथ लगातार मारपीट और उत्पीड़न की शिकायत सामने आई। इस प्रकरण में भी पुलिस को आरोपित के विरुद्ध निवारक कार्रवाई करने तथा तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। दहेज उत्पीड़न और दहेज के कारण महिलाओं की हत्या की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। देश में दहेज प्रतिषेध के लिए प्रभावी कानून होने के बावजूद विभिन्न रूपों में दहेज की मांग की जाती है, जिसके कारण महिलाओं को उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है और कई बार उनकी जान तक चली जाती है।उन्होंने कहा कि हाल में सामने आए दहेज उत्पीड़न के कुछ गंभीर मामलों में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है। संबंधित राज्यों की पुलिस को आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच, कठोर कार्रवाई तथा मामलों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने के निर्देश दिए गए हैं। आयोग भोपाल और गाजियाबाद सहित अन्य मामलों की भी निगरानी कर रहा है। लंबित मामलों के संबंध में विजया रहाटकर ने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में शिकायतें प्राप्त होती हैं, जिनकी सुनवाई करना एक बड़ी चुनौती है। शिकायतों के निस्तारण में पुलिस रिपोर्ट, अभिलेखों तथा विभिन्न विभागों से समन्वय के कारण समय लग सकता है। इस समस्या के समाधान के लिए आयोग ने जमीनी स्तर पर पहुंचकर प्रत्यक्ष जनसुनवाई की व्यवस्था शुरू की है।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग अब केवल कार्यालय स्तर पर शिकायतों की सुनवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि विभिन्न राज्यों, जनपदों और गांवों में जाकर महिलाओं की समस्याएं सुन रहा है। गत एक वर्ष में आयोग द्वारा सवा दो सौ से अधिक प्रत्यक्ष जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। आयोग का प्रयास है कि महिलाओं को उनके क्षेत्र में ही सुनवाई का अवसर मिले और उन्हें त्वरित न्याय एवं राहत उपलब्ध कराई जा सके।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
सीएसए का 28 वां दीक्षांत समारोह संपन्न,वितरित हुए 33 पदक एवं 372 उपाधियां,छात्र हुए प्रफुल्लित
विद्यालयी बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, जुलाई में चलेगा व्यापक जागरूकता अभियान
41वां दीक्षांत में 82 फीसद मेडल जीतकर छात्राओं ने रचा इतिहास
दो दिवसीय कार्यशाला ‘शक्ति और सुरक्षा’का शुभारंभ
क्राइस्ट चर्च कॉलेज के 6 विद्यार्थियों ने जीते 11 विश्वविद्यालय पदक
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :