होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  मौदहा में नहीं थम रहा है तंबाकू मिश्रित अवैध गुटखा का कारोबार
 
मौदहा में नहीं थम रहा है तंबाकू मिश्रित अवैध गुटखा का कारोबार
Updated: 7/10/2026 12:31:00 AM By Reporter-

मौदहा में नहीं थम रहा है तंबाकू मिश्रित अवैध गुटखा का कारोबार
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l मौदहा कस्बा सहित यहां के ग्रामीण क्षेत्रों में तंबाकू मिश्रित अवैध गुटखा बनाने का कारोबार चरम पर है। कस्बा से लेकर दूरदराज के गांवों में गुटका बनाने की मशीनें गरज रही हैं। लगभग सभी छोटी बड़ी दुकानों में यह गुटखा धड़ल्ले से बिक रहा है। इसके बाद भी अवैध गुटखा के कारोबारियों के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई न होना निश्चित रूप से बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।बताते चलें कि विगत कई वर्षों से मौदहा कस्बा सहित आसपास के गांवों में सैकड़ों युवा तंबाकू मिश्रित अवैध गुटखा के कारोबार में संलिप्त हैं। अवैध गुटखा बनाने की दर्जनों मशीनें कस्बा सहित दूरदराज के गांवों में लगी हैं।इन मशीनों में सुपाड़ी की कटिंग और गुटखा के रैपर तैयार करने से लेकर इनकी पैकिंग की जाती है।बड़े पैमाने पर तैयार होने वाला यह गुटखा गांव देहात के गली-कूचों की दुकानों से लेकर आसपास के कस्बों व शहरों की बाजारों में धड़ल्ले से बेंचा जाता है । हालांकि  तम्बाकू मिश्रित गुटखा को बनाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है । इतना ही नहीं नये शासनादेश के अनुसार तो किसी भी दुकान में गुटखा और तंबाकू एक साथ बेंचना भी अपराध की श्रेणी में रखा गया है। इसके बाद भी यह अवैध कारोबार मौदहा कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में दिन दूना रात चौगुना फलफूल रहा है। आश्चर्य की बात यह है कि अलग-अलग नामों से प्रचलित अवैध गुटखा जिन दुकानों में बिकता है इन्हीं दुकानों के आसपास खुली चाय-नाश्ता की दुकानों और ढाबों में बैठकर तमाम जिम्मेदार अधिकारी भोजन और जलपान करते दिखाई देते हैं। लेकिन अवैध कारोबारियों पर कार्रवाई से बजाय जानकर भी अनजान बने रहते हैं। ऐसे में अवैध कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं। वहीं आम जनमानस में इस बात की चर्चा रहती है कि यह पूरा खेल आपसी सांठगांठ से चल रहा है। हलांकि अधिक हो हल्ला मचने से विभागीय अधिकारियों द्वारा यदाकदा इन अवैध कारोबारियों के खिलाफ कार्यवाही जरूर की जाती है लेकिन यह कार्रवाई गुड वर्क के लिए की जाती है अथवा फिर किसी अन्य उद्देश्य को पूरा करने के लिए की जाती है।यह बात आम जनमानस और गुटखा कारोबारियों की जुबानी खुद ब खुद सुनाई देती है।इन दिनों  मौदहा कस्बा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे अधिक बिकने वाले तंबाकू मिश्रित गुटकों में किस्मत, खुसबू, तरंग, नशा, धड़कन, गजब जैसे दर्जनों नामों से यहां अवैध गुटखा बनाने का काम हो रहा है और ये गुटखा यहां की बाजारों में धड़ल्ले से बिक रहा है। अवैध गुटखा बनाने के मशीनें कहां गरज रही हैं यह जानकारी उन तमाम लोगों को भी रहती है जो स्वयं को पाक-साफ बताने के लिए मौदहा कस्बा सहित क्षेत्र के गांवों में अवैध गुटखा के कारोबार को स्वीकार करने से बचते हैं।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
पुलिस अधीक्षक ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश
ढाई साल से प्यासे भरखरी के लोग ,नहीं आता नमामीगंगे का पानी
सड़क में गड्ढे नहीं,गड्ढों में सड़क तलाशनी पड़ रही है
प्रधानाध्यापक विद्यालय का डीबीटी एवं नामांकन पूर्ण करें - खण्ड शिक्षा अधिकारी
महाराष्ट्र से लापता मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को मझगवां पुलिस ने परिजनों से मिलाया
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :