मौदहा में शिक्षकों पर फायरिंग की घटना में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l मौदहा कोतवाली क्षेत्र के गांव पढ़ोरी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में जुलाई को शिक्षण कार्य हेतु जा रहे बाइक सवार दो शिक्षकों के ऊपर दिनदहाड़े फायरिंग की घटना में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ज्ञात हो कि कोतवाली क्षेत्र के गांव पढ़ोरी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक राजेन्द्र कुमार पुत्र रमेश कुमार वह अपने साथी शिक्षक अवध बिहारी पटैरिया पुत्र रसिक बिहारी पटेरिया के साथ बाइक से विद्यालय में शिक्षण कार्य के लिए जा रहे थे । तभी सुबह लगभग नौ बजे सिसोलर मार्ग स्थित रेलवे अंडरपास ब्रिज से चार सौ मीटर आगे बाइक सवार तीन लोगो ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर तमंचे से फायर करते हुए जानलेवा हमला किया था। इस घटना के चौबीस घंटे बाद भी मुकदमा दर्ज न होने पर बड़ी संख्या में शिक्षकों ने बुधवार को कोतवाली पहुंच नाराजगी जताई है जिसके चलते बुधवार को पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।