सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा सांसद पर की गई मुकदमा लिखने की मांग
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का भाजपा सांसद द्वारा अभद्र टिप्पणी किए जाने पर जिला समाजवादी अधिवक्ता सभा द्वारा थाना कोतवाली प्रभारी हमीरपुर को ज्ञापन देकर मुकदमा लिखने की मांग की गई l
जिला समाजवादी अधिवक्ता सभा के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियो द्वारा आज थाना कोतवाली हमीरपुर पहुंचकर थाना प्रभारी को भाजपा सांसद पर मुकदमा लिखे जाने के लिए एक ज्ञापन दिया गया l ज्ञापन देने के मौके पर अध्यक्ष बृजेश कुमार प्रजापति एड• , व प्रदेश सचिव राजेश श्रीवास एड• , गुलाब यादव एड•,सुखलाल यादव एड•, आशुतोष साहू एड• ,आशीष कुशवाहा एड• ,नंदकिशोर प्रजापति एड•, विनीत प्रजापति एड. एवं आलोक रंजन एड•,जिला महामंत्री समाजवादी अधिवक्ता संघ हमीरपुर शामिल रहे l