होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  सुबह जनता दर्शन में शिकायत, शाम तक चकरोड से हटा अतिक्रमण
 
सुबह जनता दर्शन में शिकायत, शाम तक चकरोड से हटा अतिक्रमण
Updated: 7/10/2026 7:47:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

सुबह जनता दर्शन में शिकायत, शाम तक चकरोड से हटा अतिक्रमण
*डीएम के निर्देश पर तत्काल मौके पर पहुंची राजस्व-पुलिस टीम, सीमांकन कर आवागमन कराया सुचारु
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।ग्राम धरछुआ में चकरोड पर अतिक्रमण से बाधित आवागमन की शिकायत शुक्रवार सुबह जिलाधिकारी के जनता दर्शन में पहुंची तो शाम तक उसका समाधान हो गया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने दोनों पक्षों की मौजूदगी में चकरोड का सीमांकन कर अतिक्रमण हटवाया और आवागमन सुचारु करा दिया।
ग्राम धरछुआ निवासी गोरेलाल ने शुक्रवार को जिलाधिकारी के जनता दर्शन में शिकायत की कि गाटा संख्या 607 में स्थित चकरोड पर अतिक्रमण से आवागमन बाधित हो रहा है। उन्होंने बताया कि उक्त रास्ते से आसपास के गांवों के लोगों और पावर प्लांट के कर्मचारियों का आवागमन होता है। चकरोड बाधित होने से उन्हें अपने खेत तक पहुंचने और कृषि कार्य में भी परेशानी हो रही थी।
जिलाधिकारी ने शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए। राजस्व अभिलेखों की जांच में गाटा संख्या 607 चकरोड के रूप में दर्ज पाया गया। टीम ने दोनों पक्षों की उपस्थिति में चकरोड का सीमांकन किया और अतिक्रमण वाले हिस्से को चिह्नित कर कब्जामुक्त करा दिया।
एसडीएम घाटमपुर अबिचल प्रताप सिंह ने बताया कि सीमांकन के बाद चकरोड को अतिक्रमणमुक्त करा दिया गया है और वर्तमान में आवागमन पूरी तरह सुचारु है। दोनों पक्षों को भविष्य में चकरोड पर किसी प्रकार का कब्जा नहीं करने तथा आवागमन में व्यवधान उत्पन्न नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। दोनों पक्ष कार्रवाई से संतुष्ट हैं।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए एसबीआई बैंक की नवीन पहल
अनाधिकृत निर्माण/कब्जे पर ध्वस्तीकरण कार्यवाही हुई
"शक्ति और सुरक्षा" कार्यक्रम का समापन
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया वृक्षारोपण
मुंडेरा में नालसा जागृति स्कीम के अंतर्गत आयोजित हुआ विधिक जागरूकता शिविर
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :