एचटी विद्युत तार लाइन की चपेट में आकर एक भैंस की मौत
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l थाना क्षेत्र के बेजे इस्लामपुर गांव में एचटी लाइन विद्युत तार के चपेट में आकर किसान की भैंस की मौत हो गई। किसान की तहरीर पर पुलिस ने मृत भैंस का पोस्टमार्टम कराया है। क्षेत्र के बेजे इस्लामपुर ( मलहारा) गांव निवासी किसान लाखन सिंह यादव की भैंस एचटी लाइन के तार टूट कर जमीन में गिर जाने से करंट की चपेट में
आ जाने से मौत हो गई। घटना की सूचना किसान ने थाने में दी है। तब पुलिस ने पशु चिकित्सक से भैंस का पोस्टमार्टम कराया है।