होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  यूपीयूएमएस सैफई और जामिया मिल्लिया इस्लामिया के फिजियोथेरेपी विभागों के बीच हुआ एमओयू
 
यूपीयूएमएस सैफई और जामिया मिल्लिया इस्लामिया के फिजियोथेरेपी विभागों के बीच हुआ एमओयू
Updated: 7/14/2026 1:44:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

यूपीयूएमएस सैफई और जामिया मिल्लिया इस्लामिया के फिजियोथेरेपी विभागों के बीच हुआ एमओयू
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सैफई, 13 जुलाई। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस), सैफई तथा जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली के बीच फिजियोथेरेपी शिक्षा, अनुसंधान एवं प्रशिक्षण को नई दिशा देने के उद्देश्य से  एक महत्वपूर्ण  एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस एमओयू के माध्यम से दोनों संस्थान शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार तथा व्यावसायिक सहयोग के क्षेत्र में मिलकर कार्य करेंगे।
फैकल्टी ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज, यूपीयूएमएस के फिजियोथेरेपी विभाग तथा जामिया मिल्लिया इस्लामिया के सेंटर फॉर फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन साइंसेज के बीच हुए इस समझौते का उद्देश्य फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में नवीनतम वैज्ञानिक एवं तकनीकी प्रगति का आदान-प्रदान करना, विद्यार्थियों और शोधार्थियों को आधुनिक उपचार पद्धतियों से परिचित कराना तथा दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक एवं अनुसंधान सहयोग को सुदृढ़ बनाना है।
विश्वविद्यालय के कुलपति मा0 डॉ अजय सिंह ने इस पल को विश्वविद्यालय के लिए गर्व का पल बताते हुए कहा कि इस तरह के कार्यों से मरीजों कों पुर्नजीवन देने में कारगर साबित होते हैं साथ ही इससे   अनुसंधान के क्षेत्र में अविस्मरणीय कार्य भी किये जाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि  एमओयू के तहत दोनों संस्थान संयुक्त अनुसंधान परियोजनाएं संचालित करेंगे, शोध प्रकाशनों को बढ़ावा देंगे तथा नवाचार आधारित गतिविधियों का आयोजन करेंगे। साथ ही विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम, कौशल विकास कार्यशालाएं, शैक्षणिक आदान-प्रदान और क्षमता संवर्धन कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।
एमओयू हस्ताक्षर समारोह में यूपीयूएमएस के कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह, वित्त नियंत्रक श्री जगरोपण राम, कुलसचिव श्री दीपक वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. (डॉ.) एस.पी. सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित सिंह, फैकल्टी ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज के अधिष्ठाता प्रो. (डॉ.) जे.पी. मथुरिया, फिजियोथेरेपी विभागाध्यक्ष डॉ. गौरीशंकर पोथुरी, सहायक आचार्य श्री मयंक कुमार तथा जामिया मिल्लिया इस्लामिया के सेंटर फॉर फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन साइंसेज के प्रो. (डॉ.) सूरज कुमार सहित दोनों संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी एवं संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
मुरारी लाल चेस्ट हॉस्पिटल के आईसीयू को मिला जीवन रक्षक कवच
सिटी हेल्थ एक्शन प्लान, टीबी उन्मूलन एवं टीकाकरण अभियान की समीक्षा
उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में थैलेसीमिया एवं हीमोफीलिया की उच्च स्तरीय लैब का शुभारंभ
एक नए नज़रिए से टाइप 2 डायबिटीज को समय रहते कंट्रोल करना- डॉ. ऋषि शुक्ला
राष्ट्रीय पीएमआर दिवस के अवसर पर यूपीयूएमएस सैफई में कूल्ड रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन सुविधा का शुभारंभ
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :