होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  राष्ट्रीय पीएमआर दिवस के अवसर पर यूपीयूएमएस सैफई में कूल्ड रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन सुविधा का शुभारंभ
 
राष्ट्रीय पीएमआर दिवस के अवसर पर यूपीयूएमएस सैफई में कूल्ड रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन सुविधा का शुभारंभ
Updated: 7/6/2026 11:36:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

राष्ट्रीय पीएमआर दिवस के अवसर पर यूपीयूएमएस सैफई में कूल्ड रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन सुविधा का शुभारंभ।
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सैफई, इटावा, 6 जुलाई। राष्ट्रीय पीएमआर (फिजिकल मेडिसिन एवं रिहैबिलिटेशन) दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस), सैफई के फिजिकल मेडिसिन एवं रिहैबिलिटेशन (PMR) विभाग द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय में आधुनिक कूल्ड रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन (Cooled Radiofrequency Ablation) सुविधा का शुभारंभ किया गया, जिससे पुराने एवं जटिल दर्द से पीड़ित मरीजों को अत्याधुनिक, सुरक्षित एवं प्रभावी उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डॉ. अजय सिंह ने इस अत्याधुनिक सुविधा का शुभारंभ करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य मरीजों को विश्वस्तरीय एवं आधुनिक चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि कूल्ड रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन तकनीक के माध्यम से लंबे समय से असहनीय दर्द से जूझ रहे अनेक मरीजों को बेहतर जीवन गुणवत्ता प्राप्त होगी।
कार्यक्रम के दौरान माननीय कुलपति ने जरूरतमंद मरीजों को अस्धिबंध (ऑर्थोसिस) वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं आत्मनिर्भर जीवन की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि पुनर्वास चिकित्सा केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि मरीजों को सम्मानपूर्वक एवं आत्मविश्वास के साथ जीवन जीने योग्य बनाना इसका प्रमुख उद्देश्य है।
राष्ट्रीय पीएमआर दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले दिव्यांग बच्चों को भी माननीय कुलपति द्वारा स्टेशनरी प्रदान कर उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ समाज में समावेशी सोच को भी सुदृढ़ करते हैं।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारीगण, विभिन्न विभागों के चिकित्सक, संकाय सदस्य, रेजिडेंट चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, छात्र-छात्राएँ एवं बड़ी संख्या में मरीज एवं उनके परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
बदलती जीवनशैली से बढ़ रहीं हड्डियों और जोड़ों की समस्याएं
प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में 'डीआईसी' पर सीएमई का हुआ आयोजन- मातृ मृत्यु दर कम करने पर हुआ मंथन
यूपीयूएमएस,सैफई में स्थापित होगा मदर डेयरी आउटलेट
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों ने समाज सेवा एवं उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति दोहराया संकल्प
उत्तम स्वास्थ्य के लिए लगा निशुल्क परामर्श शिविर
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :