होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  यूपीयूएमएस,सैफई में स्थापित होगा मदर डेयरी आउटलेट
 
यूपीयूएमएस,सैफई में स्थापित होगा मदर डेयरी आउटलेट
Updated: 7/3/2026 9:43:00 AM By Reporter- Sharad Yadav Auraiya

यूपीयूएमएस,सैफई में स्थापित होगा मदर डेयरी आउटलेट
-मदर डेयरी एवं यूपीयूएमएस के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर, मरीजों, कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों को मिलेगा लाभ, चार बूथ किए जाएँगे स्थापित
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सैफई। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस), सैफई ने अपने परिसर में गुणवत्तापूर्ण एवं विश्वसनीय डेयरी उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मदर डेयरी के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के अंतर्गत विश्वविद्यालय परिसर में अस्पताल के समीप मदर डेयरी के चार आउटलेट स्थापित किए जाएँगे, जिससे मरीजों, उनके परिजनों, विश्वविद्यालय के कर्मचारियों, आवासीय परिसर में रहने वाले परिवारों तथा आसपास के क्षेत्र के नागरिकों को उच्च गुणवत्ता वाले डेयरी उत्पाद सहज रूप से उपलब्ध हो सकेंगे।एमओयू पर मदर डेयरी, इटावा इकाई के यूनिट हेड श्री प्रदीप चौहान तथा उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी श्री जगरोपन राम ने हस्ताक्षर कर समझौते का आदान-प्रदान किया।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने इस महत्वपूर्ण पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय सदैव मरीजों, उनके परिजनों, कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर के निकट मदर डेयरी आउटलेट की स्थापना से लोगों को शुद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं विश्वसनीय डेयरी उत्पाद आसानी से उपलब्ध होंगे, जिससे उनकी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति और अधिक सुविधाजनक होगी। उन्होंने इस पहल को क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण डेयरी उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया तथा इस कार्य को साकार करने में जुड़े सभी अधिकारियों एवं टीम के प्रयासों की सराहना की।मदर डेयरी, इटावा इकाई के यूनिट हेड श्री प्रदीप चौहान ने विश्वविद्यालय प्रशासन एवं माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान किए गए सहयोग एवं सकारात्मक निर्णय के कारण यह परियोजना शीघ्र धरातल पर उतर सकेगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि मदर डेयरी उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में विश्वविद्यालय परिसर में उपलब्ध कराए जाने वाले उत्पादों पर अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) की तुलना में यथासंभव रियायती दरों पर उत्पाद उपलब्ध कराने के विकल्प पर भी सकारात्मक विचार किया जाएगा, जिससे आमजन को प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि यह पहल न केवल मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा में वृद्धि करेगी, बल्कि विश्वविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भी एक विश्वसनीय एवं गुणवत्तापूर्ण डेयरी सेवा उपलब्ध कराएगी। यह समझौता जनहित एवं उपभोक्ता सुविधा को केंद्र में रखते हुए विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे सतत प्रयासों का एक और महत्वपूर्ण उदाहरण है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों ने समाज सेवा एवं उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति दोहराया संकल्प
उत्तम स्वास्थ्य के लिए लगा निशुल्क परामर्श शिविर
जिला अस्पताल में 48 नए बेडों सहित अतिरिक्त वार्ड तैयार
ब्लॉक सभागार में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक संपन्न
पल्स पोलियो अभियान: 5.12 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :