होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  ग्राम सचिवालयों में मिलेंगी आधार अपडेट की सेवाएं, 50 पंचायत सहायक तैयार
 
ग्राम सचिवालयों में मिलेंगी आधार अपडेट की सेवाएं, 50 पंचायत सहायक तैयार
Updated: 7/14/2026 10:30:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

ग्राम सचिवालयों में मिलेंगी आधार अपडेट की सेवाएं, 50 पंचायत सहायक तैयार
-जून में आधार से जुड़े 64,161 ट्रांजैक्शन, बच्चों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट में तेजी लाने के निर्देश |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | ग्रामीण क्षेत्रों में आधार सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए जनपद के ग्राम सचिवालयों को आधार सेवा केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रथम चरण में 50 पंचायत सहायकों को आधार नामांकन एवं अद्यतन कार्य का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अगले माह ऑनबोर्डिंग पूरी होने के बाद ग्राम सचिवालयों में आधार से संबंधित अधिकांश सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने लगेंगी। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार की देर सायं आयोजित जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग समिति की बैठक में इस व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीणों को आधार में संशोधन और बायोमेट्रिक अपडेट जैसे सामान्य कार्यों के लिए शहर या दूरस्थ केंद्रों तक न जाना पड़े, इसके लिए ग्राम सचिवालयों को चरणबद्ध रूप से आधार सेवाओं से जोड़ा जाए। ग्राम सचिवालयों में आधार में नाम, पता, जन्मतिथि, लिंग और मोबाइल नंबर का संशोधन, फोटो एवं बायोमेट्रिक अपडेट, बच्चों का नया आधार नामांकन तथा अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट सहित आधार से जुड़ी अन्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। हालांकि, 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का नया आधार नामांकन ग्राम सचिवालयों में नहीं किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि जून माह में जनपद में आधार से जुड़े कुल 64,161 ट्रांजैक्शन किए गए। इनमें 54,105 आधार अपडेट और 10,056 नए आधार नामांकन शामिल हैं। जिलाधिकारी ने आधार सेवाओं की वर्तमान गति को बनाए रखते हुए लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। बच्चों के आधार नामांकन एवं अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि समय पर अपडेट न होने से भविष्य में छात्रवृत्ति, प्रवेश, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है। उन्होंने 0-5 वर्ष तथा 15-17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट अभियान चलाकर पूरा कराने के निर्देश दिए। 0-5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के आधार सैचुरेशन में तेजी लाने के लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, स्वास्थ्य विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग को संयुक्त रूप से विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए। बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को विद्यालयों के माध्यम से लंबित एमबीयू-1 और एमबीयू-2 प्रकरणों की पहचान कर उनका निस्तारण कराने को कहा गया। 18 वर्ष से अधिक आयु के नए आधार नामांकन तथा 100 वर्ष से अधिक आयु के आधार धारकों के राज्य पोर्टल सत्यापन से जुड़े लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को उप जिलाधिकारियों के माध्यम से सत्यापन कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। बैठक में नए आधार ऐप, आधार हेल्पलाइन और टोकन मैनेजमेंट सिस्टम के संबंध में भी जानकारी दी गई। बताया गया कि इन व्यवस्थाओं से आधार सेवाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी, प्रतीक्षा अवधि कम होगी और नागरिकों को समयबद्ध सेवा प्राप्त हो सकेगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन, अपर जिलाधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, यूआईडीएआई के प्रतिनिधि, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सहायक अधीक्षक डाक तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश
कमजोर प्रदर्शन वाली योजनाओं में तत्काल सुधार लाएं : जिलाधिकारी
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान : सीडीओ
एडीजी जोन ने जीर्णोद्धार किए गए सभागार कक्ष का किया उद्घाटन
स्मार्ट सिटी में हरियाली का नया कीर्तिमान, 37.63 लाख पौधे रोपे
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :