आयाम फाइनेंस मीट एवं भजन संध्या कार्यक्रम का चिकित्सकों ने उठाया लुफ्त
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | इंडियन मेडिकल एसोसिएशन शाखा द्वारा वेस्टमेट इन्वेस्टमेंट सर्विस के सहयोग से जितेन्द्र कुमार लोहिया ऑडिटोरियम, आईएमए भवन, परेड, "आयाम फाइनेंस मीट एवं भजन संध्या" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईएमए कानपुर के अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा ने की। अंत में धन्यवाद ज्ञापन आईएमए कानपुर की सचिव डॉ. (प्रो.) शालिनी मोहन ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में रहेन्द्र प्रधान (Product Head, Nuvama) एवं अंकित अग्रवाल (MD एवं Head – Growth Debt, Lighthouse Canton) ने चिकित्सकों को आधुनिक निवेश, स्मॉल फाइनेंशियल प्लानिंग, वेल्थ क्रिएशन तथा एसेट एलोकेशन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं उपयोगी जानकारी प्रदान की तथा उपस्थित चिकित्सकों के निवेश संबंधी प्रश्नों के उत्तर भी दिए।इसके उपरांत वेस्टमेट इन्वेस्टमेंट सर्विस के निदेशक प्रदीप सूर्यवंशी एवं निखिल दुबे ने चिकित्सकों को वेल्थ क्रिएशन, दीर्घकालिक वित्तीय योजना, निवेश अनुशासन एवं वित्तीय सुरक्षा के विभिन्न आयामों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बदलते आर्थिक परिवेश में प्रभावी निवेश रणनीतियों, संपत्ति निर्माण तथा भविष्य की वित्तीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुविचारित निवेश के महत्व पर प्रकाश डाला। उनके मार्गदर्शन को उपस्थित चिकित्सकों ने अत्यंत सराहा तथा उन्होंने प्रतिभागियों के विभिन्न वित्तीय एवं निवेश संबंधी प्रश्नों का संतोषजनक समाधान भी किया। इसके पश्चात आयोजित भजन संध्या में राजीव सक्सेना एवं श्वेता श्रीवास्तव की भजन मंडली ने अपनी मधुर एवं भक्तिमय प्रस्तुतियों से उपस्थित सभी को भाव-विभोर कर दिया। इषस अवसर पर आईएमए कानपुर के अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा एवं आईएमए सचिव डॉ. (प्रो.) शालिनी मोहन ने भी भक्तिमय भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। उनकी प्रस्तुति को उपस्थित चिकित्सकों एवं अतिथियों ने खूब सराहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर आईएमए कानपुर, , वैज्ञानिक सचिव डॉ. दीपक श्रीवास्तव, डॉ. ए. सी. अग्रवाल, डॉ. यू. सी. सिन्हा, डॉ. किरण सिन्हा, डॉ. बृजेन्द्र शुक्लातथा वेस्टमेट इन्वेस्टमेंट सर्विस के निदेशक निखिल दुबे, प्रदीप सूर्यवंशी, सुशांत धवन एवं विराट तिवारी सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
|