अग्नि सुरक्षा सुनिशचित करे राष्ट्रीय निर्माण में योगदान दे: मनोज शर्मा
- अग्नि निवारण के लिए एकजुट हो : लखन शुक्ला
- यातायात का ज्ञान, बचाये हमारी जान, नशे में वाहन न चलाएं: यश मेहता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नागरिक सुरक्षा कानपुर देहात के संयुक्त प्रयास रनिया कानपुर देहात स्थिति कानपुर एडिबल्स प्राइवेट लिमिटेड रनिया मयूर फैक्ट्री, कुशल फूड्स प्राइवेट लिमिटेड में सड़क सुरक्षा अग्नि सुरक्षा,आकाशीय बिजाली. से बचाव का प्रशिक्षण प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ मनोज शर्मा महाप्रबंधक ने किया प्रशिक्षण अश्वनी वर्मा आपदा विशेषज्ञ कानपुर देहात,लखन कुमार शुक्ला शुक्ला मुख्य प्रशिक्षक आपदा प्रबंधन कानपुर और अश्वनी प्रजापति ने दिया। लखन कुमार शुक्ला ने बताया ने बताया कि सड़क सुरक्षा के लिए नियम का पालन करें नशे में वाहन चलाए , दो पहिया वाहन पर चलते समय हेलमेट विद सेफ्टी बेल्ट पहने , इमरजेंसी वाहन को पहले निकलने दे वाहन में आग बुझाने का यंत्र होना आवश्यक है साथ ही साथ उसको चलाना भी आना चाहिए, सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग मॉक ड्रिल के माध्यम से करते रहना चाहिए जिससे उपकरणों की क्रियाशीलता पता चलती है लखन कुमार शुक्ल ने बताया किसी घटना के तीन कारण लापरवाही अज्ञानता जल्दबाजी है।टीम ने बताया आग ऑक्सीजन ईंधन तथा उचित ताप के मिलने पर ही लगती है। इन तीन तत्व में किसी एक को कम या हटा दे तो आग पर काबू पाया जा सकता है साफ सफाई का सुरक्षा से गहरा सम्बन्ध है जितनी बेहतर सफाई होगी हम उतना सुरक्षित होंगे आग को बुझाने की दृस्टि से 5 भागो में बाटा गया है ए- लकड़ी कोयला कागज यानि ठोस पदार्थो की आग बी- तरल पदार्थो की आग सी -गैस की आग डी-,धातुओ की आग ई- बिजली की आग के बारे में बताते हुए फायर सिलेंडर के उपयोग की विधि का भी डैमो दिया सिविल डिफेंस कानपुर देहात की टीम ने घायल अवस्था में पट्टी बांधने से खून बहने पर रोकने के तरीके बताए, सीपीआर और घायलों के ट्रांसपोर्टेशन का भी डेमो दिया इस अवसर पर यश मेहता ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कानपुर देहात और सिविल डिफेंस कानपुर देहात की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया इस अवसर पर मनोज शर्मा जीएम, मृदुलेंद्र सिंह,श्याम जी गुप्ता अभिलाष, शैलेन्द्र सिंह ,संजीव विष्ट मेराज अहमद, प्लांट के कर्मचारी सुरक्षा कर्मी आदि उपस्थित रहे।