कृषि विज्ञान केंद्र पर लगा धान का क्रॉप कैफ़ेटेरिया, लाभान्वित होंगे किसान
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सीएसए के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र दलीपनगर के प्रक्षेत्र पर धान फसल की विभिन्न प्रजातियों के प्रदर्शन हेतु क्रॉप कैफेटेरिया लगाया गया है। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ खलील खान ने बताया कि इससे जनपद के किसानों को धान फसल से संबंधित नवीनतम तकनीकी जानकारियां प्राप्त होंगी। डॉ. खान ने बताया कि धान की इन प्रजातियों के परीक्षण के उपरांत जनपद की जलवायु के अनुकूल जो प्रजातियां बेहतर परिणाम देंगी। उन्हें और अधिक किसानों के मध्य प्रचारित एवं प्रसारित किया जाएगा। जिससे किसान लाभान्वित हो। उन्होंने बताया कि संकर प्रजातियों, ऊसर सहनशील तथा सामान्य धान की 15 प्रजातियों का क्रॉप कैफेटेरिया लगाया गया है। उन्होंने बताया कि कृषक स्वयं क्रॉप कैफेटेरिया को देखकर धान की उत्तम प्रजातियों का मूल्यांकन कर सकेंगे और क्षेत्र के अनुकूल प्रजातियों का भी चयन कर सकेंगे।जिससे उन्हें लाभ प्राप्त हो।किसान एक ही जगह पर विभिन्न किस्मों की ऊंचाई, बालियों की लंबाई, और चमक देखकर तुलना कर सकते हैं।यह पता लगाना आसान हो जाता है कि कौन सी प्रजाति में कीट या बीमारी (जैसे ब्लास्ट, तना छेदक) जल्दी लगती है और कौन सी प्रतिरोधी है। धान क्रॉप कैफेटेरिया के माध्यम से किसान जान सकते हैं कि कौन सी किस्म कितने दिनों में पकती है और प्रति एकड़ कितना उत्पादन देती है।
|