प्रसूति और स्त्री रोग विभाग में जेनोविया सम्मेलन- बांझपन के इलाज पर अपडेट हुए युवा डाक्टर
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में जेनोविया सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन में प्रजनन विज्ञान एवं कला पर विशेषज्ञों ने नवीनतम ज्ञान साझा किए। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग द्वारा “जेनोविया बिगनिंग ऑफ द जर्नी इनटू रिप्रोडेक्टिव साइंस” का सफल आयोजन लेक्चर थिएटर-1 में किया गया। यह कार्यक्रम ( इंडियन सोसाइटी फिर असिस्टेड रिप्रोडक्शन) के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य स्नातकोत्तर रेजिडेंट्स को प्रजनन चिकित्सा एवं अर्टिफिशयल रिप्रोडेक्टिव टेक्निक (एआरटी) के क्षेत्र में नवीनतम वैज्ञानिक जानकारी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना था। कार्यक्रम का आयोजन आईसीएआर की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनीता तंदुलवाडकर द्वारा किया गया। जिसका उद्देश्य मेडिकल कॉलेजों के रेजिडेंट्स को इंफर्टिलिटी एवं एआरटी का गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करना है।प्रसूति एवं स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. रेनू गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में लगभग 10-15 फीसदी दंपत्ति बांझपन की समस्या से प्रभावित हैं। बदलती जीवनशैली एवं बढ़ती गर्भधारण आयु के कारण एआरटी की आवश्यकता तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में रेजिडेंट्स को इस विषय का वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण देना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. मीरा अग्निहोत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज स्तर पर इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम युवा चिकित्सकों के ज्ञान, कौशल एवं आत्मविश्वास को सुदृढ़ बनाते हैं तथा गुणवत्तापूर्ण रोगी सेवाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। आयोजन सचिव डॉ. शैली अग्रवाल ने बताया कि सम्मेलन में 100 से अधिक रेजिडेंट्स एवं लगभग 30 फैकल्टी सदस्यों ने भाग लिया। विशेषज्ञ वक्ता डॉ. युथिका बाजपेयी एवं डॉ. वरदा अरोड़ा ने इंफर्टिलिटी की जाँच, आईयूआई, आईवीएफ व आईसीएसआई एम्ब्रायोलॉजी, काउंसलिंग एवं एआरटी की आधुनिक उपचार पद्धतियों पर विस्तृत व्याख्यान दिए। कार्यक्रम के अंत में इंटरैक्टिव क्विज़ प्रतियोगिता में डॉ. युक्ति, डॉ. मानवी एवं डॉ. श्री लक्ष्मी विजेता रहीं, जिन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से कॉग्स के चेयर परसन डॉ मीरा अग्निहोत्री, अपर इंडिया शुगर की सीएम एस डॉ अनीता गौतम, पूर्व विभागध्यक्ष डॉ नीना गुप्ता, प्रो. डॉ पाविका लाल, प्रो. डॉ गरिमा गुप्ता, डॉ रश्मि यादव, डॉ दिव्या द्विवेदी, मीडिया प्रभारी डॉ सीमा द्विवेदी समेत सभी संकाय सदस्य मौजूद रहे।
|