तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल युवक की हुई मौत
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सुमेरपुर,हमीरपुर l सुबह कार की टक्कर से फैक्ट्री एरिया में गंभीर रूप से घायल हुई युवक को कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया है। परिजन शव लेकर घर लौट आए और पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। फैक्ट्री एरिया के समीप रहने वाले राम प्रकाश पांडे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बड़ा पुत्र संदीप उर्फ भोला पांडे 40 वर्ष निजी कार्य से फैक्ट्री एरिया गया था। बजरंगबली मंदिर के समीप तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे मेरा पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल से कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई परिजन शव लेकर घर लौट आए हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक अविवाहित था और मजदूरी करके परिवार के भरण पोषण में सहयोग करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।