होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  आषाढ़ के तीसरे रविवार पर माँ भुवनेश्वरी धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
 
आषाढ़ के तीसरे रविवार पर माँ भुवनेश्वरी धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
Updated: 7/20/2026 12:06:00 AM By Reporter-

आषाढ़ के तीसरे रविवार पर माँ भुवनेश्वरी धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
विशाल मेला आयोजित
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l विकास खंड क्षेत्र के झलोखर गांव स्थित लगभग 700 वर्ष प्राचीन भुइयाँरानी माँ भुवनेश्वरी मंदिर में आषाढ़ माह के तृतीय रविवार को आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर में आयोजित विशाल धार्मिक मेले में जनपद सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे और माँ भुवनेश्वरी के दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। आषाढ़ माह में लगने वाला यह ऐतिहासिक मेला क्षेत्र की प्रमुख धार्मिक परंपराओं में शामिल है। शनिवार से ही श्रद्धालुओं का मंदिर परिसर में पहुंचना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने मंदिर में आयोजित विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया तथा रात्रि विश्राम के बाद रविवार प्रातः विधि-विधान से माँ की पूजा-अर्चना की। परंपरा के अनुसार श्रद्धालुओं ने उपलों एवं कंडों की अग्नि में भौरियां बनाकर माँ को अर्पित कीं और प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर की एक विशेष धार्मिक मान्यता भी श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। स्थानीय लोगों के अनुसार मंदिर परिसर की पवित्र रज (मिट्टी) का शरीर पर लेपन करने से गठिया, वात एवं अन्य जोड़ों के दर्द में लाभ मिलता है। इसी विश्वास के कारण प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहाँ पहुंचकर पवित्र रज का लेपन करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि माँ भुवनेश्वरी धाम का इतिहास लगभग 700 वर्ष पुराना है। प्राचीन ब्रिटिश गजेटियर में भी भुइयाँरानी मंदिर एवं यहाँ लगने वाले मेले का उल्लेख मिलता है, जो इस धार्मिक स्थल की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पौराणिक महत्ता को प्रमाणित करता है। मेले में महिलाओं एवं बच्चों ने जमकर खरीदारी की। झूलों पर बच्चों की खूब भीड़ रही, जबकि विभिन्न दुकानों पर पूरे दिन चहल-पहल बनी रही। मेले की व्यवस्थाओं में ग्रामवासियों का सराहनीय सहयोग रहा। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना पुलिस भी पूरे समय मेला परिसर में तैनात रही।
पूरे दिन मंदिर परिसर "जय माँ भुवनेश्वरी" के जयघोष से गूंजता रहा और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने मंदिर के समीप स्थित प्रेमसागर तालाब के सुंदरीकरण की मांग डीएम से करते हुए कहा कि यदि तालाब का सौंदर्यीकरण कराया जाए तो धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से यह स्थल और अधिक आकर्षक बन सकता है। मंदिर के प्रबंधक निर्भयदास प्रजापति ने बताया कि आषाढ़ माह का अंतिम एवं चौथा विशाल धार्मिक मेला आगामी 26 जुलाई (रविवार) को आयोजित होगा, जिसमें एक बार फिर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
समोसा, लड्डू और मक्खन मलाई के कारोबार के लिए सरकार देगी वित्तीय सहायता
रिमझिम बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, जलभराव से थमा यातायात
कृषि विज्ञान केंद्र पर लगा धान का क्रॉप कैफ़ेटेरिया, लाभान्वित होंगे किसान
इनवर्टिस विश्वविद्यालय बना गूगल एजेंटिक एआई यूनिवर्सिटी-छात्रों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के अगले युग के लिए करेगा तैयार
ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन अभियान संचालित करने के निर्देश
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :