ललपुरा पुलिस ने 6 साल पुराने मामले में 3 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l जनपद के थाना ललपुरा पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में वर्ष 2020 के एक मामले में तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार धारा 325,323 व 504 आईपीसी से संबंधित केस संख्या 2363/2020 में वांछित वारंटी अभियुक्त मनफूल पुत्र रामसेवक, बाबू सिंह पुत्र रामसेवक तथा शिव सिंह पुत्र रामसेवक निवासी ग्राम भटपुरवा,थाना ललपुरा को रविवार को उनके गांव से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सिद्धनाथ राय, कांस्टेबल अनुराग एवं कांस्टेबल जितेन्द्र शामिल रहे।