जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना जरिया परिसर में किया वृक्षारोपण
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l थाना जरिया परिसर में जिलाधिकारी अभिषेक गोयल एवं पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया गया। वृक्षारोपण को पर्यावरण संतुलन, स्वच्छ वातावरण एवं भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए सभी से इसमें सक्रिय सहभागिता करने की अपील की गई। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सरीला सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।