डकैती की योजना बना रहे अंतरजनपदीय गिरोह के चार शातिर अपराधी गिरफ्तार
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान थाना कोहना पुलिस ने नाकाबंदी कर डकैती की योजना बना रहे अंतरजनपदीय गिरोह के घार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। यह जानकारी प्रेसवार्ता के जरिए डॉ अर्चना पाण्डेय अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल ने दी आगे बताया कि अभियुक्तों के कब्जे से 01 तमंचा .315 बोर, 01 जिंदा कारतूस, तार कटर, रिंच (पाना), स्टील ब्लेड, घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन तथा ₹38,000 नकद एवं मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में अभियुक्तों ने कानपुर नगर में डकैती की योजना एवं तैयारी की बात स्वीकार की। इस संबंध में थाना कोहना पर मु0अ0सं0 58/2026, धारा 310(4) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त शातिर एवं अभ्यस्त अपराधी हैं, जिनके विरुद्ध उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में चोरी, डकैती, आर्म्स एक्ट एवं अन्य गंभीर अपराधों के अनेक अभियोग पंजीकृत हैं। फरार दो अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है।
|