होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड किए गए वितरित
 
शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड किए गए वितरित
Updated: 7/27/2026 10:50:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड किए गए वितरित 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | शिक्षकों और उनके परिवारजनों की स्वास्थ्य सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत रविवार को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के लेक्चर हॉल नंबर-1 में लाभार्थी शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। जनपद के एक हजार से अधिक शिक्षकों को इस योजना का लाभ मिलेगा। योजना के तहत पात्र शिक्षकों एवं उनके परिवारजनों को सूचीबद्ध निजी चिकित्सालयों में पांच लाख रुपये तक निःशुल्क कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलेगी, जबकि सरकारी चिकित्सालयों में उपचार राशि की कोई सीमा नहीं होगी। कार्यक्रम में 54 लाभार्थी शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड प्रदान किए गए। पीपीएन कॉलेज, बीएनडी कॉलेज, कानपुर विद्या मंदिर, जुहारी देवी, ब्रह्मावर्त कॉलेज, हरसहाय कॉलेज और डीएवी ट्रेनिंग कॉलेज के शिक्षकों को जनप्रतिनिधियों ने कैशलेस कार्ड प्रदान किए। कार्यक्रम का शुभारंभ कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार, गोविंद नगर विधायक सुरेंद्र मैथानी, बिल्हौर विधायक राहुल बच्चा, घाटमपुर विधायक सरोज कुरील, छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक, अपर जिलाधिकारी नगर आलोक कुमार, जिला विकास अधिकारी एपी रस्तोगी एवं उच्च शिक्षा विभाग की नोडल अधिकारी प्रो. अपर्णा सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया विधायक नीलिमा कटियार ने कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना प्रदेश सरकार की शिक्षक हितों के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाती है। स्वास्थ्य संबंधी संकट के समय यह योजना शिक्षकों एवं उनके परिवारों को महत्वपूर्ण राहत प्रदान करेगी। विधायक सुरेंद्र मैथानी ने योजना को शिक्षक कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि शिक्षक समाज की भावी पीढ़ी को दिशा देने का कार्य करते हैं। उनके एवं उनके परिवारजनों की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में यह योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। विधायक राहुल बच्चा ने कहा कि कैशलेस चिकित्सा सुविधा से शिक्षकों को बीमारी के समय उपचार के लिए आर्थिक व्यवस्था की चिंता से काफी हद तक राहत मिलेगी। विधायक सरोज कुरील ने कहा कि यह योजना शिक्षकों के कल्याण एवं स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण उदाहरण है।कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि शिक्षक समाज एवं राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। उनके स्वास्थ्य एवं कल्याण की चिंता करना अत्यंत आवश्यक है। कैशलेस चिकित्सा जैसी सुविधा आकस्मिक स्वास्थ्य परिस्थितियों में शिक्षकों एवं उनके परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करेगी तथा बेहतर उपचार प्राप्त करने में सहायक होगी। उच्च शिक्षा विभाग की नोडल अधिकारी प्रो. अपर्णा सिंह ने कहा कि यह योजना उच्च शिक्षा से जुड़े शिक्षकों एवं उनके परिवारजनों की स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में शिक्षकों एवं संबंधित संस्थानों से सक्रिय सहयोग की अपेक्षा की।कार्यक्रम का आयोजन उच्च शिक्षा विभाग की नोडल अधिकारी प्रो. अपर्णा सिंह, सहायक नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य प्रो. अमर श्रीवास्तव तथा जिला प्रशासन के संयोजन में किया गया। मंच संचालन रामसहाय राजकीय महाविद्यालय, शिवराजपुर की प्रो. सुमन शुक्ला ने किया। प्रो. अपर्णा सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, अधिकारियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
CSJMU में 19अगस्त को मनाएंगे तुलसी जयंती
कारगिल विजय दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
शिशुओ में डायरिया को नजरंदाज करना हो सकता है गंभीर
सीएसए में देश के 21 राज्यों के होनहार पा रहे कृषि शिक्षा
डकैती की योजना बना रहे अंतरजनपदीय गिरोह के चार शातिर अपराधी गिरफ्तार
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :