होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  छात्रवृत्ति आवेदन से पहले दुरुस्त करा लें आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां
 
छात्रवृत्ति आवेदन से पहले दुरुस्त करा लें आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां
Updated: 7/30/2026 1:15:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

छात्रवृत्ति आवेदन से पहले दुरुस्त करा लें आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां
*छात्रवृत्ति से गरीब विद्यार्थियों के सपने होते हैं पूरे, लापरवाही क्षम्य नहीं: डीएम
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति तथा शुल्क प्रतिपूर्ति योजना 2026-27 के सफल क्रियान्वयन के संबंध में जनपद स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्कॉलरशिप योजना के प्रभावी संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गरीब विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति उपलब्ध कराई जाती है। यह योजना हजारों विद्यार्थियों के सपनों से जुड़ी है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद के 1,06,523 विद्यार्थियों को लगभग 300 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति उपलब्ध कराई गई। गत वर्ष सामान्य वर्ग एवं अनुसूचित जाति वर्ग के 43,219 विद्यार्थियों, पिछड़ा वर्ग के 54,441 विद्यार्थियों तथा अल्पसंख्यक वर्ग के 8863 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई।
उन्होंने निर्देश दिए कि सभी पात्र विद्यार्थियों का बैंक खाता समय से खुलवाना सुनिश्चित किया जाए। सभी शैक्षणिक संस्थान विद्यार्थियों को बैंक खाता खुलवाने के लिए प्रेरित करें। आधार एवं पैन नंबर का लिंक होना अनिवार्य है। बैंक खाते की एनपीसीआई मैपिंग होगी तथा बैंक खाता सक्रिय होना चाहिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि छात्रवृत्ति आवेदन के लिए पिता का आय प्रमाण पत्र अनिवार्य है। यदि पिता का निधन हो चुका है तो माता का आय प्रमाण पत्र तथा माता-पिता दोनों के न होने पर अभिभावक का आय प्रमाण पत्र लगाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यार्थी किसी भी दशा में अपना स्वयं का आय प्रमाण पत्र आवेदन के साथ न लगाएं। यदि कोई विद्यार्थी अपना आय प्रमाण पत्र लगाएगा तो उसका आवेदन निरस्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति की पात्रता रखने वाले सभी विद्यार्थी समय रहते आधार कार्ड से संबंधित त्रुटियों का संशोधन करा लें, जिससे बैंक खाता आसानी से खुल सके।
समाज कल्याण अधिकारी शिवम सागर ने बताया कि पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति तथा शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के अंतर्गत पूर्व दशम शैक्षणिक शैक्षणिक संस्थानों को अपना मास्टर डाटा सत्यापन 5 अगस्त से पूर्व पूरा करना है, जबकि दशमोत्तर वाले शैक्षणिक संस्थान 15 अगस्त तक मास्टर डाटा का सत्यापन करें। पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत नए आवेदन 11 अगस्त से 21 सितंबर तक किए जा सकेंगे, जबकि नवीनीकरण के आवेदन 11 अगस्त से 25 अगस्त के मध्य किए जा सकेंगे। दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के अंतर्गत नए आवेदन 15 सितंबर से 31 अक्टूबर के मध्य तथा नवीनीकरण के आवेदन 15 सितंबर से 15 अक्टूबर के मध्य किए जा सकेंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि आवेदन करते समय विद्यार्थी डाटा अत्यंत सावधानी से भरें। यह सुनिश्चित किया जाए कि आवेदन पत्र में कोई भी आवश्यक प्रविष्टि अथवा अभिलेख छूटने न पाए। उन्होंने योजना की नियमित समीक्षा करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी प्रक्रियाएं निर्धारित समयावधि में समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराई जाएं, जिससे शासन की मंशा के अनुरूप जरूरतमंद विद्यार्थियों की पढ़ाई में समय पर सहायता सुनिश्चित की जा सके।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन, समाज कल्याण अधिकारी शिवम सागर, एडीआईओएस प्रशांत द्विवेदी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, विभिन्न महाविद्यालयों के प्रतिनिधि एवं प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
विवि में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई व्यास जयंती
महापौर ने जोन-5 के पार्षदों की समस्याओं के निस्तारण पर अधिकारियों संग की बैठक- सावन में मन्दिरों के अतिक्रमण हटवाये, फुट
कुलपति ने गुरू पूर्णिमा के अवसर पर शिक्षकों/छात्रों को दी शुभकामनाएं
पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल द्वारा आनन्देश्वर महादेव मन्दिर, परमट एवं अटल घाट का निरीक्षण
मिलावटखोरों के विरुद्ध वृहद अभियान चलाएं, लोक स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : डीएम
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :