महापौर ने जोन-5 के पार्षदों की समस्याओं के निस्तारण पर अधिकारियों संग की बैठक- सावन में मन्दिरों के अतिक्रमण हटवाये, फुटपाथ और गन्दगी फैलानों के खिलाफ जुर्माने की कार्यवाही: महापौर
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। बुधवार को महापौर एवं नगर आयुक्त की संयुक्त अध्यक्षता में विकास कार्यो एवं अन्य समस्याओं के निस्तारण के सम्बन्ध में जोन-5 के पार्षदों एवं अभियन्त्रण, राजस्व, स्वास्थ्य, जलकल, मार्ग प्रकाश, उद्यान अधिकारियों के साथ बैठक की गयी। महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कल से श्रावण मास प्रारम्भ होने वाला है। श्रावण मास में श्रद्धालुओें की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए बाबा आनन्देश्वर मन्दिर, परमट एवं बाबा वनखंडेश्वर मन्दिर, पी0 रोड, जागेश्वर मन्दिर, नवाबगंज, सिद्धनाथ मन्दिर, जाजमऊ एवं अन्य मन्दिरों के आस-पास नालियों पर अतिक्रमण हटवाये, फुटपाथ खाली कराये, गन्दगी फैलानों के खिलाफ जुर्माने की कार्यवाही कराये। मन्दिरों के आस-पास मार्ग प्रकाश इत्यादि की व्यवस्था दुरूस्त कराये।बैठक आरम्भ करते हुये महापौर ने बैठक में उपस्थित पार्षद को एक-एक कर अपने वार्ड क्षेत्र के अन्दर विकास कार्यो, वार्ड के अन्य सम्बन्धित समस्याओं से अवगत करायेंगे और अधिकारी उसके निस्तारण की कार्यवाही से अवगत करायेंगे। पार्षद नवीन पंडित (वार्ड 93) ने कहा कि नगर निगम के डीप फ्रीजर खराब पड़े हैं,
जिनकी मरम्मत कराकर आम नागरिकों के उपयोग हेतु हर जोन को उपलब्ध करा दिये जायें, गोविन्दपुरी पुल पर सब्जीमंडी लगती है जिसके कारण गंदगी होती है, गन्दगी निस्तारण हेतु दस्ता बना कर सफाई करायी जाये, मुख्य बाजारों की लाइटें मरम्मत करायी जाये तथा चालवा मार्केट में जल भराव की समस्या निस्तारण कराया जाना भी अति आवश्यक है। पार्षद वन्दना शर्मा (वार्ड 72) ने कहा वार्ड में लाईट की समस्या है तथा उद्यान विभाग द्वारा वार्ड को आवंटित कार्य भी नहीं कराये जा रहे हैं। नौरैया खेड़ा नहर पटरी पर पूरा अंधेरा रहता है, कई बार पत्र पे्रषित किया गया है किन्तु लाइटें नहीं ठीक करायी गयी है। सफाई कार्य हेतु अतिरिक्त कर्मचारियों की आवश्यकता है। महापौर ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि लाईटों की मरम्मत व उद्यान विभाग से सम्बन्धित कार्य कराये। पार्षद अंजुली दीक्षित (वार्ड 55) ने कहा कि नगर निगम द्वारा कार्यों को नहीं कराया जा रहा है, कार्य की रफ्तार बहुत धीमी है, लाईट की टीम कार्य नहीं कर रही है, सुपर शाकर मशीन से सफाई का कार्य कराया जाये तथा पार्षदों के पत्रों को गम्भीरता से लिया जाये व फाईलों का समय से निस्तारण कराया जाये। पार्षद सरोज चढ्ढा (वार्ड 48) ने कहा कि नालियों की सफाई नहीं हो पा रही है, रिटायर व मृतक कर्मचारियों के स्थान पर सफाई कर्मचारियों की तैनाती करायी जाये, मन्दिर व गुरूद्वारा के पास नालियाॅ टूटी है। पार्षद विद्या वर्मा (वार्ड 16) ने कहा कि बस्तियों में सीवर लाइन की समस्या है, इन्टरलाकिंग व नालियाॅ टूटी है, बीटें खाली है तथा कर्मचारी लगाये जायें। पार्षद नित्या बाजपेई (वार्ड 53) ने कहा कि लाईटें जलती रहती है, खराब लाईटें ठीक नहीं हो रही है तथा सफाई कर्मचारियों की संख्या बढाई जाये। पार्षद कविता चैहान (वार्ड 09) ने लाईटों की समस्या, सफाई कर्मचारियों की समस्या बतायी है। पार्षद कल्पना (वार्ड 02) ने मलिन बस्ती में सफाई कर्मचारी लगाये जायें, 2021 में बनाया गया नलकूप अभी तक चालू नहीं कराया गया है, नालिया टूटी है जिसके कारण गंदा पानी घरों में जा रहा है, महापौर ने 4 महीने पूर्व नाले का उद्घाटन किया गया है किन्तु अभी तक निर्माण नहीं कराया गया है। अधि. अभियंता नें बताया कि नाले की बारिश के पूर्व सफाई करा दी गयी है, नाले के अगल-बगल में पर्याप्त जगह नहीं है, अगस्त के पहले सप्ताह से कार्य शुरू हो जायेगा। मा0 महापौर जी ने प्रकरण पर मुख्य अभियंता से जानकारी चाही तो मुख्य अभियंता ने बताया कि नाला संकरी जगह में है बरसात के बाद नाला बंद कर उसका पानी निकाल कर निर्माण कराया जायेगा।पार्षद आरती त्रिपाठी (वार्ड 57) ने बताया कि पार्कों में हाइटमास्ट नहीं जल रही है, पार्कों में बच्चे, महिलाये व वृद्ध लोग टहलते है, 02 पार्कों की पार्षद कोटे की फाईलों पर कार्यवाही नहीं करायी जा रही है। पार्षद सुधीर यादव (वार्ड 51) ने बताया कि जितने प्रस्ताव पहले दिये थे उनमें से कितने पर कार्यवाही करायी गयी है बताया जाये। पार्कों की रंगाई पुताई, जिम निर्माण, मरम्मत के कार्य लम्बित है। शास्त्री चैक से सचान चैराहा तक ग्रीनबेल्ट के सुधार कार्य पर कोई कार्यवाही नहीं कराई गयी है। नगर आयुक्त पार्षदों से मिलने का समय निर्धारित करे। क्षेत्र की लाईटें खराब है व कार्य स्थल परिवर्तन की फाईल पेंडिंग है।पार्षद श्री अनिल कुमार (वार्ड 07) ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की कमी है, पीले पुल पर बनाई गयी बरातशाला में कब्जा हो गया है। पार्षद देवेन्द्र द्विवेदी (वार्ड 67) ने बताया कि हाथ वाली कूडा गाड़ियों की रिपेयरिंग करायी जाये, उद्यान के लम्बित कार्य कराये जायें, व सेवानिवृत्त कर्मचारियों के स्थान पर कर्मचारियों की तैनाती की जाये तथा नगर आयुक्त पार्षदों से मिलने का समय निर्धारित करें। पार्षद गुड़िया (वार्ड 06) ने बताया 02 नलकूप पूर्व में स्वीकृत हुये थे किन्तु अभी तक कार्य पूर्ण नहीं कराया गया है। रिटायर कर्मचारियों के स्थान पर कर्मचारियों को तैनात कराया जाये।पार्षद नीरज रक्सेल (वार्ड 20) ने बताया कि सफाई कर्मचारी दिये जाये, कार्य लम्बित रखे जा रहे है एवं लाईटें प्रदान की जाये। बारातशाला के बगल का ट्रांसफार्मर हटवा दिया जाये।मुख्य अभियंता द्वारा बताया गया कि इमर्जेन्सी कार्य की फाईलें तुरन्त करायी जा रही है। नगर आयुक्त ने सभी आवश्यक कार्यों को कराये जाने एवं साथ ही नगर आयुक्त द्वारा प्रत्येक मंगलवार अपरान्ह 12 से 02 बजे का समय पार्षदों से मिलने हेतु निर्धारित किया गया है। मा0 महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पार्षदों की समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारण कार्य कराया जाये। बैठक में नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय, अपर नगर आयुक्त अनूप कुमार, जगदीश यादव, महाप्रबन्धक जलकल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा0 अमित सिंह गौर, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा0 आर0के0 निरंजन, जोनल अधिकारी, जोन-5 अनुपम त्रिपाठी, अधिशाषी अभियन्ता कमलेश पटेल, जोन-5 नन्द किशोर, मार्ग प्रकाश राजेश कुमार, प्रभारी मार्ग प्रकाश आर0के0 पाल, अधिशाषी अभियन्ता उद्यान दिवाकर भास्कर इत्यादि भी उपस्थित रहे।
|